पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर ले जाने को लेकर अखिलेश यादव ने बनायी ये रणनीति, 4 फरवरी को…

img

लखनऊ।। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी में अभी से

तैयारी शुरू हो गयी है। चुनाव में हो रही लगातार हार के चलते सपा सुप्रीमो अखिलेश

यादव अब खासे सजग हो चुके हैं। उन्होंने इसके बाबत अपनी रणनीति बनानी शुरू

कर दी है। इसी रणनीति के तहत समाजवादी पार्टी की देश बचाओ-देश बनाओ रैली

का ऐलान हो चुका है।

www.upkiran.org

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 2019 के लोकसभा चुनावों की तैयारियां अभी से शुरू कर दी है। वे लगातार कई दलों के नेताओं को सपा में शामिल करवा रहे हैं जिससे पार्टी संगठन को मजबूत किया जा सके।अखिलेश यादव ने वर्ष 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों से इसके लिए आवेदन भी मांगे हैं जिसकी अंतिम तिथि 31 जनवरी रखी गयी है। अखिलेश यादव का कहना है कि चुनाव लड़ने का इच्छुक कोई भी व्यक्ति आवेदन कर सकता है। इस पर राष्ट्रीय नेतृत्व विचार करके फैसला लेगा।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव बोले SSP लखनऊ की हैसियत नहीं…

समाजवादी पार्टी ने यूपी में संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ अन्य राज्यों में भी अपनी जड़ें फैलाना शुरू कर दिया है। अब उत्तर प्रदेश से बाहर निकलते हुये समाजवादी पार्टी की रैली 4 फरवरी को महाराष्ट्र में होने जा रही है। ‘सपा की देश बचाओ – देश बनाओ रैली’ मुंबई के सायन में होगी। इस रैली के चीफ गेस्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव होंगे।

गठबंधन और सीट बंटवारे पर अखिलेश यादव ने दिया चौकांने वाला बयान

मुंबई की इस रैली का आयोजन महाराष्ट्र सपा अध्यक्ष अबू आजमी ने किया है। इस रैली को सपा की महाराष्ट्र में अपनी जड़ें जमाने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। इस रैली में अखिलेश के साथ जया बच्चन, डिंपल यादव, रामगोपाल यादव और किरणमय नंदा मौजूद रहेंगे।

ÓñàÓñ«Óñ░ Óñ©Óñ┐ÓñéÓñ╣ Óñ¿ÓÑç ÓñëÓñùÓñ▓Óñ¥ Óñ£Óñ╣Óñ░, ÓñòÓñ╣Óñ¥…ÓñàÓñûÓñ┐Óñ▓ÓÑçÓñ Óñ»Óñ¥ÓñªÓñÁ ÓñòÓÑï Óñ¿Óñ╣ÓÑÇÓñé ÓñøÓÑïÓñíÓÑéÓñéÓñùÓñ¥

Related News