राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का चुनाव संपन्न, संजय अध्यक्ष व रामनारायण बने कोषाध्यक्ष

img

महराजगंज। महराजगंज जिले के पनियरा विकास खंड में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ब्लॉक इकाई पनियरा का निर्वाचन गुरुवार को कौवाठोड़ में स्थित राम जानकी मैरिज हाल में सम्पन्न हुआ। जिसमें संजय कुमार मौर्य ब्लॉक को अध्यक्ष, कुमारी अंजना सिंह महिला ब्लॉक उपाध्यक्ष, संजय कुमार पासवान ब्लॉक महामंत्री व रामनारायण को ब्लॉक कोषाध्यक्ष चुना गया। महासंघ की जिला कमेटी के द्वारा श्रीकांत राय को संगठन मंत्री व महेंद्र कुमार चौहान को ब्लॉक संरक्षक मनोनीत किया गया।

National Educational Federation

चुनाव पर्यवेक्षक जेडी अंसारी व निर्वाचन अधिकारी लवकुश वर्मा के देखरेख में कुल चार पदों के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया गया। जिसमें सभी लोग निर्विरोध चुने गए। चुने गए सभी पदाधिकारियों को शिक्षक एवम संगठन हित में कार्य करने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के संचालन कर्ता वरेश कुमार को शैक्षिक उन्नयन एवं नवाचार में किये गए विशेष कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

इस दौरान मौजूद रहे अजय पॉल वर्मा, प्रमोद कुमार श्रीवास्तव,जिज्ञाशा श्रीवास्तव,अशोक चौरशिया,धर्मेंद्र पाल,सतेंद्र कुमार यादव, संजय कुमार यादव,अरविंद पांडेय,दिनेश कुमार यादव,सूरज ओझा,राजेश कुमार यादव,महेंद्र सिंह, रवि प्रताप, राम किशन,राम ब्रिकेश यशोदा मौर्या, जया श्रीवास्तव व अन्य लोग।

Related News