प्रदेश में आये श्रमिकों के श्रम से अब उत्तर प्रदेश का नव-निर्माण होगा : योगी आदित्यनाथ

img

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि मानव संसाधन उद्योग जगत की रीढ़ है। यह रीढ़ अब बड़ी संख्या में श्रमिक के रूप में प्रदेश में उपलब्ध है। श्रमिकों ने अपने पसीने से समाज व राष्ट्र का निर्माण किया है। प्रदेश में आये कामगारों और श्रमिकों के श्रम से अब उत्तर प्रदेश का नव-निर्माण होगा।

मुख्यमंत्री शनिवार को अपने सरकारी आवास पर आहूत एक उच्चस्तरीय बैठक में अनलाॅक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने औद्योगिक विकास विभाग तथा एमएसएमई विभाग को श्रमिकों को रोजगार देने के सम्बन्ध में सभी सम्भावनाएं तलाशने के निर्देश दिया। उन्होंने औद्योगिक इकाइयों तथा सेवा प्रदाता संगठनों को मैन पावर आपूर्ति के सम्बन्ध में एक एप विकसित करने का भी निर्देश दिया।

श्री योगी ने कहा कि श्रमिकों की सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा की दिशा में भी कार्य किया जाए। इन्हें बीमा कवर अवश्य उपलब्ध कराया जाय। उन्होंने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार की विकास योजनाओं के संचालित में तेज़ी लाते हुए श्रमिकों को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराये जाए। बैठक में मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया गया कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे तथा बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे परियोजनाओं का निर्माण कार्य तेज गति से जारी है।

Related News