उत्तराखंड- AAP को तगड़ा झटका, प्रदेश प्रवक्ता सहित ये नेता BJP में हुए शामिल

img

उत्तराखंड॥ भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित एक प्रोग्राम में पार्टी से निष्कासित कई पदाधिकारियों ने घर वापसी की है। तो वहीं, AAP के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. राकेश काला ने BJP की सदस्यता ग्रहण की है। इस मौके पर स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष व राज्य सभा सांसद नरेश बंसल के साथ प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक उपस्थित रहे।

BJP AAP

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि भाजपा में एक प्रक्रिया के अंतर्गत आज कई जनपदों में लोग BJP की रीति-नीति और सिद्धांतों में विश्वास जताकर पार्टी में शामिल हुए हैं। मदन ने कहा कि BJP कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। पीएम मोदी के विकास के विजन से प्रभावित होकर आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी BJP कार्यों में विश्वास करती है।

उन्होंने आगे कि कामों की समीक्षा जनता करती है। सन् 2017 में भी जनता ने कांग्रेस के कार्यों की समीक्षा कर बमुश्किल से उसे विपक्ष में स्थान दिया। इस बार फिर पार्टी विकास और सेवा कार्यों की बदौलत मैदान में उतरेगी।

भाजपा में शामिल हुए लोग

भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वालों में चंपावत से गोविंद सिंह सामंत के नेतृत्व में चंपावत के ब्लॉक प्रमुख पति वीरेंद्र सिंह, प्रकाश बोरा, संजय रावत, बलवंत सिंह धामी, लक्ष्मण सिंह बोरा, त्रिलोक कुमार, गिरीश खर्कवाल, पुराण सिंह बोरा, मदन सिंह सामंत, कमल बिष्ट, सचिन जोशी, राकेश बोर शामिल थे। वहीं, चंपावत जिला कार्यालय में 20 क्षेत्र पंचायत सदस्यों व 14 ग्राम प्रधानों ने BJP की सदस्यता ली है।

इसके अलावा रामनगर से ममता गोस्वामी, जगमोहन बिष्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य श्वेता बिष्ट ने भाजपा ज्वाइन की है। अल्मोड़ा से कल्पना बोरा BJP में शामिल हुई हैं। वहीं देहरादून से AAP के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. राकेश काला आप छोड़ कर BJP में शामिल हुए। पौड़ी से संजय गौड़ ने BJP की सदस्यता ली।

Related News