हिजाब मामले के चलते उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने एक बड़ा बयान आज जारी किया है। कहा कि BJP की सरकार बनते ही राज्य में ‘यूनिफॉर्म सिविल कोड’ लागू किया जाएगा। इसके लिए रिटायर्ड जजों, प्रबुद्धजनों व समाज के कई वर्गों की एक टीम बनाई जाएगी, जो ‘यूनिफॉर्म सिविल कोड’के लिए ड्राफ्ट तैयार करेगी।
उन्होंने कहा कि विवाह, तलाक, उत्तराधिकार, भूमि-संपत्ति जैसे विषयों पर सभी राज्यवासियों के लिए एक समान अधिकार होगा, जाहे वह किसी भी धर्म या समाज का क्यों न हों। पुष्कर ने साफतौर पर कहा कि राज्य की सांस्कृतिक-आध्यात्मिक विरासत की रक्षा के लिए BJP सरकार अपने शपथ ग्रहण के फौरन बाद एक कमेटी का गठित करेगी, जिससे सभी नागरिकों के लिए समान कानून बनेगा।
मुख्यमंत्री उत्तराखंड ने कहा कि अब समाज में धर्म, जाति और समुदाय की पारंपरिक रूढ़ियां टूट रही हैं, इसलिए अब वक्त आ गया है कि देवभूमि में सारे नागरिकों के हितों को सम्मान देते हुए, सर्वस्पर्शी विकास की अवधारणा को सुनिश्चित करते हुए ‘समान नागरिक-समान अधिकार’ लागू किया जाए।
ÓñëÓññÓÑìÓññÓñ░Óñ¥ÓñûÓñéÓñí ÓñòÓÑÇ Óñ©Óñ¥ÓñéÓñ©ÓÑìÓñòÓÑâÓññÓñ┐Óñò-ÓñåÓñºÓÑìÓñ»Óñ¥ÓññÓÑìÓñ«Óñ┐Óñò ÓñÁÓñ┐Óñ░Óñ¥Óñ©Óññ ÓñòÓÑÇ Óñ░ÓñòÓÑìÓñÀÓñ¥ ÓñòÓÑç Óñ▓Óñ┐ÓñÅ Óñ¡Óñ¥Óñ£Óñ¬Óñ¥ Óñ©Óñ░ÓñòÓñ¥Óñ░ ÓñàÓñ¬Óñ¿ÓÑç ÓñÂÓñ¬ÓñÑ ÓñùÓÑìÓñ░Óñ╣Óñú ÓñòÓÑç ÓññÓÑüÓñ░ÓñéÓññ Óñ¼Óñ¥Óñª ÓñÅÓñò ÓñòÓñ«ÓÑçÓñƒÓÑÇ ÓñùÓñáÓñ┐Óññ ÓñòÓñ░ ÔÇÿÓñ»ÓÑéÓñ¿Óñ┐Óñ½ÓÑëÓñ░ÓÑìÓñ« Óñ©Óñ┐ÓñÁÓñ┐Óñ▓ ÓñòÓÑïÓñíÔÇÖ ÓñòÓñ¥ ÓñíÓÑìÓñ░Óñ¥Óñ½ÓÑìÓñƒ ÓññÓÑêÓñ»Óñ¥Óñ░ ÓñòÓñ░ÓÑçÓñùÓÑÇÓÑñ Óñ£Óñ┐Óñ©Óñ©ÓÑç Óñ©Óñ¡ÓÑÇ Óñ¿Óñ¥ÓñùÓñ░Óñ┐ÓñòÓÑïÓñé ÓñòÓÑç Óñ▓Óñ┐ÓñÅ Óñ©Óñ«Óñ¥Óñ¿ ÓñòÓñ¥Óñ¿ÓÑéÓñ¿ Óñ¼Óñ¿ÓÑçÓñùÓñ¥, ÓñÜÓñ¥Óñ╣ÓÑç ÓñÁÓÑç ÓñòÓñ┐Óñ©ÓÑÇ Óñ¡ÓÑÇ ÓñºÓñ░ÓÑìÓñ« Óñ«ÓÑçÓñé ÓñÁÓñ┐ÓñÂÓÑìÓñÁÓñ¥Óñ© Óñ░ÓñûÓññÓÑç Óñ╣ÓÑïÓñéÓÑñ -ÓñÂÓÑìÓñ░ÓÑÇ Óñ¬ÓÑüÓñÀÓÑìÓñòÓñ░ Óñ©Óñ┐ÓñéÓñ╣ ÓñºÓñ¥Óñ«ÓÑÇ, Óñ©ÓÑÇÓñÅÓñ« pic.twitter.com/fq9P7vEHiG
— BJP Uttarakhand (@BJP4UK) February 12, 2022
तो वहीं BJP सांसद अनिल बलूनी ने मुख्यमंत्री धामी के बयान की तारीफ की है। कहा कि इससे समाज में एकरूपता आएगी। बलूनी का कहना है कि मुख्यमंत्री धामी उत्तराखंड की बेहतरी के लिए कई निर्णायक निर्णय ले रहे हैं। BJP संगठन मंत्री बीएल संतोष ने भी धामी के बयान को ऐतिहासिक बता दिया है।