उत्तराखंड : CM ने पूछा कब तक हो जाएगा फ्लाईओवर का काम, अफसर बोले…

img
देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज सुबह लाल तप्पड़ फ्लाईओवर का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने वहां अधिकारियों और कर्मचारियों से जानकारी ली कि कब तक फ्लाईओवर का काम पूरा हो जाएगा। मुख्यमंत्री को बताया गया कि 31 जनवरी तक फ्लाईओवर का कार्य पूर्ण हो जाएगा।
Chief minister inspects the Red Tapper flyover

कम हो जाएगी दूरी

दरअसल, लाल तप्पड़ फ्लाईओवर देहरादून हरिद्वार के हाइवे पर स्थित है और इस फ्लाईओवर के बनने के बाद देहरादून हरिद्वार की दूरी और कम हो जाएगी। दूसरी सबसे महत्वपूर्ण बात लाल तप्पड़ इलाका एक तरह का एलीफेंट कॉरिडोर भी है। जब फ्लाईओवर नहीं था, तब अक्सर इस रास्ते से सुबह और शाम हाथियों की आवाजाही रहा करती थी, जिससे न सिर्फ वन्यजीवों बल्कि इंसानों की भी जान को खतरा बना रहता था।
अब ऐसे में लाल तप्पड़ फ्लाईओवर बनने से वन्यजीवों के लिए रास्ता भी सुरक्षित हो जाएगा और आने जाने वाले वाहनों के लिए भी सुरक्षित रहेगा।
Related News