Uttarakhand CM Dhami ने 100 फीट की ऊंचाई पर फहराया तिरंगा, स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का करेंगे अनावरण

img

पिथौरागढ़। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Uttarakhand CM Dhami) डीडीहाट में प्रदेश की सबसे ऊंची स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। नगर पालिका डीडीहाट की तरफ से इसकी पूरी तैयारी कर ली गयी है। इससे पहले मुख्यमंत्री धामी ने पिथौरागढ़ के वरदायिनी मंदिर परिसर में 100 फीट ऊंचा तिरंगा भी फहराया।

cm dhami

जानकारी के मुताबिक पिथौरागढ़ जिले में भ्रमण पर पंहुचे प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Uttarakhand CM Dhami) ने वरदायिनी मंदिर परिसर में चल रहे आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने यहां 100 फीट ऊंचे तिरंगे झंडे का लोकार्पण किया। इस मौके पर राष्ट्रीय गान गाया गया और तिरंगे की सलामी ली गई। स्वामी विवेकानंद की सबसे ऊँची प्रतिमा का निर्माण डीडीहाट नर्सरी चौराहे पर नगर पालिका द्वारा 6.83 लाख रुपये की लागत से कराया गया है। इस प्रतिमा को हल्द्वानी के राधे श्याम शर्मा ने बनाया है।

प्रतिमा को बनने में लगभग दो से ढाई महीने का समय लग गया। नगर पालिकाध्यक्ष कमला चुफाल का कहना है कि प्रतिमा के अनावरण की सारी तैयारियां पूरी हो गईं हैं। पिथौरागढ़ भ्रमण पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Uttarakhand CM Dhami) ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि नए जिलों के गठन को लेकर पहले से आयोग बना है। आयोग की रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है। आयोग की रिपोर्ट आने के बाद ही इस पर विचार किया जाएगा।

सीएम धामी ने 100 फीट की ऊंचाई पर फहराया तिरंगा, स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का करेंगे अनावरण
कोरोना वैक्सीन बनाने वाली कंपनी अब लाभ कमाने के लिए करेगी ये काम, जानिए पूरी डिटेल्स
पाकिस्तान में इस जगह पर हुआ एक बड़ा धमाका, इतने पुलिसकर्मी मरें, इलाके में दहशत
Related News