उत्तराखंड सरकार ने युद्ध स्तर पर डॉक्टरों की भर्ती की शुरू, दो दिन में इतने डॉक्टर हुए चयनित

img

देश के सभी राज्य कोरोना से लड़ने के लिए पूरी तैयारी में जुटे हुए हैं, ऐसे में कोरोना महामारी से लड़ने के लिए सरकार ने डॉक्टरों की भर्ती युद्ध स्तर पर शुरू कर दी है। सोमवार को 201 डॉक्टरों का चयन करने के बाद बुधवार को 276 नए डॉक्टरों का चयन किया गया है। ऐसे में अब राज्य को कोरोना से लड़ने के लिए कुल 477 नए डॉक्टर मिल गए हैं।

आपको बता दें की सरकार  लम्बे समय से राज्य में डॉक्टरों के पदों को भरने के लिए प्रयास कर रही थी। इसके तहत 502 पदों पर डॉक्टरों की भर्ती के लिए विज्ञप्ति प्रकाशित की गई थी। पहले चरण में करा गए साक्षात्कार के आधार पर कुल 201 डॉक्टरों का चयन किया गया था। लेकिन अस्पतालों में और डॉक्टरों की जरूरत को देखते हुए वेटिंग के आधार पर 276 नए डॉक्टरों का चयन किया गया है।

गौरतलब है की उत्तराखंड चिकित्सा चयन बोर्ड की ओर से साक्षात्कार की प्रक्रिया पूरी करने के बाद सचिव स्वास्थ्य नितेश झा की ओर से बुधवार को 276 नए डॉक्टरों के चयन के आदेश किए गए हैं। इन सभी डॉक्टरों को स्थाई नियुक्ति दी गई है। जिसके बाद इनको अस्पतालों में ड्यूटी पर लगा दिया जाएगा.

प्रधानमंत्री मोदी ने CORONA को लेकर अचानक लोगों से की बड़ी अपील, बोले- इस चीज का करें सेवन

Related News