उत्तराखंड- IMA की परेड 12 जून को, 425 युवा कैडेट बनेंगे सेना का हिस्सा

img

देहरादून॥ भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) यहां 12 जून को पासिंग आउट परेड आयोजित कर रही है। कोरोना काल के नियमों के मुताबिक इस बार पासिंग आउट परेड में ऑफिसर बनने वाले कैडेट्स के परिजन और मेहमान शामिल नहीं हो पाएंगे। यह जानकारी IMA प्रशासन द्वारा दी गई है।

IMA Parade

कोरोना काल में वर्ष 2020 से यह तीसरी पासिंग आउट परेड है, जो कोविड आपदा के कारण सीमित दायरे में आयोजित हो रही है। पासिंग आउट परेड का सजीव प्रसारण मीडिया कवरेज के माध्यम से देखा जा सकता है। IMA देहरादून के 88 साल का गौरवपूर्ण इतिहास लोगों के लिए रूचिकर विषय है।

बीती बार IMA परेड 13 जून को संपन्न हुए थी। इस बार पासिंग आउट परेड में 425 स्मार्ट प्रशिक्षु जेंटलमेन कैडेट शामिल होंगे, जिसमें 84 विदेशी प्रशिक्षु भी हैं। 12 जून, 2021 को होने वाली इस परेड की सलामी ले. जनरल आरपी सिंह लेंगे।

Related News