उत्तराखंड- तीसरे दिन भी जारी नगर पालिका कर्मचारी संघ की हड़ताल, लोगों की बढ़ी मुश्किलें

img

देहरादून॥ उत्तराखंड में मसूरी नगर पालिका कर्मचारी संघ की हड़ताल गुरुवार यानी 24 अक्टूबर को तीसरे दिन भी जारी है। हड़ताल की वजह से शहर की सफाई व्यवस्था पटरी से उतर गई है। इसके चलते शहर पूरी तरह से कूड़े में तब्दील हो गया है, जिसके कारण शहर में फैली गंदगी की वजह से शहरवासियों के साथ ही पर्यटकों को भी मुश्किलें झेलनी पड़ रही हैं।

दरअसल, पटरी व्यवसायी (फूटपाथ पर ठेला लगाने वाले) द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष-सभासदों के साथ अभद्रता मामले ने तूल पकड़ लिया है। बता दें कि पटरी व्यवसायियों के खिलाफ कार्रवाई और शहर कोतवाल के तबादले की मांग पर अड़े नगर पालिका कर्मचारी संघ की बीते 22 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है।

पढि़एःबासमती धान की होगी बंपर पैदावार, धान का रकबा पिछले साल से 36 प्रतिशत बढ़ा

हड़ताल का वजह से शहर की साफ-सफाई, पथ प्रकाश, ट्रैफिक व्यवस्था व पालिका के कामकाज के साथ नगर बस सेवा बंद कर दी गई है। ऐसे में नगर पालिका कर्मचारी संघ के हड़ताल पर चले जाने से शहरवासियों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं, नगर पालिका अधि

Related News