Vaastu Shaastra : सुख समृद्धि चाहिए तो घर में लगाएं इन 5 तस्वीरों को, बदलने लगेगा भाग्य

img

घर परिवार में हमेशा सुख-समृद्धि का वास रहे इसके लिए वास्तु शास्त्र में कई उपाय बताये गये हैं। कहते हैं कि इन उपायों को करने से आर्थिक तंगी दूर होती है और घर में धन-दौलत में वृद्धि होने लगती है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसी 5 तस्वीरों के बारे में जिन्हें घर में लगाना बेहद शुभ होता है। मान्यता है कि इन तस्वीर को घर में सही दिशा में लगाने से सकारात्मक एनर्जी बनी रहती है।

Vaastu Shaastra

1-  बरकत रुकी हो या फिर फालतू की चीजों पर अधिक पैसा खर्च हो रहा है तो घर में वास्तु भगवान की प्रतिमा लगाने चाहिए। कहते हैं किए इस तस्वीर को घर में लगाने से धन की कभी कमी नहीं होती।

2- वास्तु शास्त्र अनुसार घर में तैरती हुए मछलियों की तस्वीर लगाना काफी शुभ माना गया है। मान्यता है इस तस्वीर को घर में लगाने से पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है। साथ ही सुख समृद्धि का भी वास होता है। घर में फिश एक्वेरियम रखना बेहद शुभ माना होता है।

3- घर में उगते हुए सूर्य, बड़े-बड़े पहाड़ और पानी की तस्वीरें लगाना भी बेहद शुभ फलदायी होता है। कहते है कि इससे घर में सुख-समृद्धि आने के साथ ही परिवार में खुशहाली भी आती है। ऐसी तस्वीरें लगाने से आत्मबल और आत्मविश्वास भी बढ़ता है।

4- घर में बहते हुए पानी की तस्वीर लगाना भी शुभ होता है। मान्यता है ऐसी तस्वीर घर में लगाने से हर काम में सफलता मिलने लगती है। साथ ही घर के सदस्यों का भाग्य प्रबल होता है। समुद्र की तस्वीर भी घर में लगाना भी अच्छा माना जाता है।

5- घर या कार्यस्थल पर अगर अक्सर परेशानियां बनी रहती हैं तो मेमना यानी भेड़ की तस्वीर लगाना शुभ होता है। ऐसा करने से भाग्य भी चमकने लगता है।

Related News