Vaastu Shaastra : घर की दीवारें भी चमकाती हैं किस्मत, इन बातों को न करें नजरंदाज

img

वास्तु शास्त्र (Vaastu Shaastra) में बताया गया है कि घर में रखी हर चीज में एनर्जी होती है। यही वजह है कि हर वस्तु की दिशा और दशा निर्धारित की गई है ताकि उसमें से पॉजिटिव एनर्जी का प्रवाह होता रहे। मान्यता है कि अगर घर की चीजें वास्तु शास्त्र के हिसाब से रखी गई हो तो घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ जाता है और बरकत होती है। घर में रखी हुई चीजें तो घर के वास्तु को प्रभावित करती ही हैं।

कहते हैं कि चीजों के साथ ही घर की दीवारें और दरवाजे भी वास्तु (Vaastu Shaastra) के हिसाब हो तो शुभ फलदायी होते हैं लेकिन अगर ये शिन से नहीं है तो वास्तु दोष भी होता है। ऐसा माना जाता है कि कुछ ऐसे संकेत हैं, जो घर की दीवारों से मिलते हैं, जिनसे घर की सुख-शांति प्रभावित होती है। वास्तुशास्त्र कहता है कि घर की दीवारों का सही सलामत और सुसज्जित होना बेहद आवश्यक होता है। आइये जानते हैं कुछ संकेतों के बारे में, जिनको जानना आपके लिए बेहद जरूरी है।

किस दिशा में हो दीवार

1- वास्तु शास्त्र (Vaastu Shaastra) में कहा गया है कि घर बनवाते समय इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए कि घर की दीवारों की ऊंचाई घर के मुख्य प्रवेश द्वार की ऊंचाई से तीन चौथाई अधिक हो।

2- घर के पश्चिम और दक्षिण दिशाओं की दीवारों की ऊंचाई उत्तर और पूर्व दिशाओं की दीवारों की अपेक्षा कम से कम 30 सेंटीमीटर ज्यादा होनी चाहिए। (Vaastu Shaastra)

घर की दीवारों को रखे साफ-सुथरा

वास्तु के जानकार बताते हैं कि घर की दीवारों को हमेशा साफ सुथरा रखना चाहिए। मकड़ी के जाले लगे हुए, धूल-मिट्टी भरी हुई, गंदी दीवारें निगेटिव ऊर्जा लाती है। मकड़ी के जाले तनावपूर्ण और निराशाजनक माहौल बनाते हैं। इसके साथ ही घर की दीवारों पर किसी भी प्रकार के दाग धब्बे भी नहीं होने चाहिए। ऐसा होने से घर में दरिद्रता लाते हैं।

दीवारों पर रंगों का महत्त्व

घर के भीतर की दीवारों पर रंगों का भी विशेष महत्व है। दीवारों के रंग भी वास्तु को प्रभावित करते हैं। ऐसे में इस बता का हमेशा ध्यान रखा चाहिए कि घर की दीवारों का रंग उखड़ा हुआ ना हो। ऐसा होने पर घर के सदस्यों में अनेक प्रकार की बीमारियां होने लगती हैं। (Vaastu Shaastra)

युवक ने रचा इतिहास: बर्फीले रास्तों से होते हुए साइकिल से पहुंचा खारदुंग ला पास

AMAZING : शाही अंदाज में जीना पसंद करते हैं इस माह में जन्मे लोग

Bikes to launch in india : धमाल मचाने आ रहीं Royal Enfield के साथ ये टॉप 5 दमदार बाइक्स, कम्पनी इस महीने ही कर सकती है लॉन्च

Amitabh Bachchan : 80 साल की उम्र में भी डरते हैं सदी के महानायक अमिताभ बच्चन, किए कई खुसाले

Related News