वास्तु शास्त्र: जिन घरों में होती हैं ये चीजें, वहां हमेशा बरसती है लक्ष्मी की कृपा, नहीं होती है धन की कमी

img

हर इंसान जिंदगी में खुशहाली चाहता है। सुख समृद्धि के लिए लोग दिन-रात मेहनत करते हैं लेकिन कई बार दिन रात मेहनत करने के बावजूद जीवन में धन-धान्य की कमी बनी रहती है। वास्तु शास्त्र में धन से जुड़े कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं जिसे अपनाकर घर में सुख-समृद्धि को बढ़ाया जा सकता है। आइये जानते हैं घर में किन चीजों को रखने से सुख-समृद्धि में होती है।

VASTUSHASTRA

तुलसी का पौधा

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि अगर घर की उत्तर दिशा में तुलसी का पौधा लगा हो तो हमेशा माँ लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। मान्यता है कि तुलसी पौधा लगाने से घर में पॉजिटिव एनर्जी का संचार होता है। तुलसी के पौधे की विधिवत पूजा करने से घर में मां लक्ष्मी का वस् रहता है।

मिट्टी का घड़ा

वास्तु शास्त्र के मुताबिक आर्थिक तंगी से निजात चाहिए तो घर में मिट्टी के घड़े में पानी भरकर उत्तर दिशा में रख देना चाहिए। धार्मिक मान्यता है कि ऐसा करने से पैसों की तंगी नहीं होती है।

क्रिस्टल बॉल

घर में क्रिस्टल बॉल रखना भी शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि क्रिस्टल बॉल घर के दरवाजे या खिड़की के ऊपर लगाने चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में धन की कमी कभी नहीं होती।

धातु का कछुआ

घर में धातु का कछुआ उत्तर दिशा में रखना चाहिए। ये भी काफी शुभ माना जाता है। कछुए का मुख घर की अंदर की ओर होना चाहिए। ऐसा करने घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।

हाथी का स्टैच्यू

वास्तुशास्त्र में हाथी के स्टैच्यू को भी बेहद शुभ माना गयाहै। मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए घर में हाथी का स्टैच्यू या हंसों के जोड़े रखना भी शुभ होता है।

Related News