Vastu shastra: घर के मंदिर इन चीजों को रखने से मिलती है मां लक्ष्मी की कृपा, बनने लगते हैं सभी काम

img

वास्तु शास्त्र (Vastu shastra) में घर में मौजूद चीजों और उन्हें सही स्थान पर रखने का विशेष महत्व होता है। वास्तु शास्त्र कहता है कि घर में रखी हर चीज में ऊर्जा होती है जो व्यक्ति पर पॉजिटिव और निगेटिव असर डालती है। कहते हैं कि अगर घर में वास्तु दोष होता है घर के सदस्यों को हर तरह से परेशानी उठानी पड़ती है। उनको कोई भी काम नहीं बन पाता। आज हम आपको बताएंगे घर में मंदिर में किन चीजों को रखना शुभ होता है और मां लक्ष्मी की कृपा मिलती है।

Vastu shastra

किस दिशा में होना चाहिए मंदिर

वास्तु शास्त्र में कहा गया है कि घर में मंदिर की सही दिशा ईशान कोण यानी उत्तर पूर्व होनी चाहिए। कहते हैं कि अगर आप घर में इस दिशा में मंदिर बनाते हैं तो सुख-शांति और खुशहाली आती है। (Vastu shastra)

घर के मंदिर में रखें ये चीजें

 मोर पंख

वास्तु शास्त्र (Vastu shastra) में अनुसार भगवान श्रीकृष्ण को मोर पंख अति प्रिय है। ऐसे में इसे पूजा स्थल पर रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है।

 शंख

शंख को रोजाना पूजा के दौरान बजाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। साथ ही पूजा स्थल पर शंख रखना भी बेहद शुभ होता है। ऐसा करने से भी घर में सुख-शांति और खुशहाली आती है। (Vastu shastra)

गंगाजल

हिंदू धर्म में गंगाजल का विशेष महत्व है। मान्यता है कि गंगा जल कभी भी खराब नहीं होता है। गंगाजल को भी पूजा स्थान पर रखना शुभ होता है। कहते हैं कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और जातक पर अपनी कृपा बना कर रखती है। (Vastu shastra)

शालिग्राम

शालिग्राम को भगवान विष्णु का रूप माना जाता है। पूजा स्थल पर शालिग्राम भगवान को रखना बेहद शुभ होता है। मान्यता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और भक्त की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करती है। (Vastu shastra)

Related News