Vastu Tips: किस्मत चमका देगा मोरपंखी का पौधा, घर की इस दिशा में लगाने से मिलता है शुभ फल

img

हर इंसान की ख्वाहिश होती है कि उसका और उसके परिवार का जीवन सुख सुविधाओं में बीते। इसके लिए वह दिन रात मेहनत भी करता लेकिन अमीर बनने के लिए मेहनत के साथ ही किस्मत का भी साथ मिलना जरूरी होता है। कुछ लोग कड़ी मेहनत के बाद भी अपनी आर्थिक स्थिति नहीं सुधर पाते वहीं कुछ लोग कम मेहनत करके भी अच्छी खासी कमाई कर लेते हैं।

peacock plant

हालांकि शास्त्रों में कुछ उपाय भी बताए गए हैं जिन्हे अपना कर आप अपनी किस्मत बदल सकते हैं।। वास्तु शास्त्र में कुछ विशेष पेड़-पौधों का भी जिक्र किया गया है जिन्हें घर में लगाने से बरकत होती है। आज हम आपको ऐसे ही एक पौधे के बारे में बताएंगे जिसे लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आने लगती है और लक्ष्मी का वास होने लगता है।

इस पौधे का नाम मोरपंखी है। ये पौध घर की शोभा बढ़ाने के साथ ही बेहद शुभ फलदायी होता है। इस पौधे को लगाने से जीवन में खुशियां बनी रहती हैं। साथ ही पैसों की तंगी भी दूर होती है। आइये जानते हैं इस पौधे की खासियत

घर की इस दिशा में लगाएं पौधा

कई स्थानों पर विद्या का पौधा भी कहा जाता है। बच्चे इसे अपनी किताब में भी इसे रखते थेताकि पढ़ाई में मन लगे। कहते हैं कि मोर पंखी का पौधा लगाने से घर के सदस्यों की बुद्धि तेज होती है और आर्थिक समस्या हल होने लगती है।

पौधा लगाने का सही तरीका

  • वास्तु शास्त्र में बताया गया है जब भी आप अपने घर में मोरपंखी का पौधा लगाएं तो इसे अकेले न लगाकर जोड़े में लगाएं। ऐसा करने से पति-पत्नी का रिश्ता मजबूत होता है। साथ ही घर के अंदर निगेटिव एनर्जी नहीं आने पाती।
  • कई बार मोरपंखी का पौधा सूखने लगता है जो शुभ नहीं माना जाता। ऐसे में जब ये पौधा सूखने लगें तो उसे हटाकर तुरंत उसकी जगह पर दूसरा मोरपंखी का पौधा लगा देना चाहिए और पौधे में नियमित रूप से जल देते रहना चाहिए।
  • अगर परिवार में आपसी कलह रहती है तो मोरपंखी का पौधा लगाने से तनाव खत्म हो जाते हैं। ध्यान रखें कि ये पौधा जहाँ भी लगाएं वहां पर हल्की-हल्की धूप आती हो ताकि पौधे का विकास हो सके।
  • मोरपंखी के पौधे को गलती से भी दक्षिण दिशा में ना रखें। इसे हमेशा पूर्व दिशा में ही लगाएं। ऐसा करने से इसके शुभ परिणाम देखने को मिलेंगे और परिवार में खुशियां आने लगेगी।
  • वास्तु शास्त्र में कहा गया हैं कि मोर पंखी का पौधा लगाने से घर में बरकत आती है। साथ ही पॉजिटिव एनर्जी आने से धन की भी कमी नहीं होती। आय के नए रास्ते खुलते हैं और सुख समृद्धि का वास होता है।
Related News