Vastu Tips: अपनाएं वास्तुशास्त्र के ये उपाय, बन जायेंगे बिगड़े काम

img

कई बार इंसान की काफी मेहनत के बावजूद उसे सफलता नहीं मिलती हैं। इसकी वजह वास्तु दोष भी हो सकता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कुछ चीजें वास्तु दोष (Vastu Dosh) उत्पन्न करती हैं जिसकी वजह से घर में निगेटिव एनर्जी का प्रवाह होने लगता है। घर-परिवार के सदस्यों के काम रुके रहते हैं। नकारात्मक ऊर्जा का व्यक्ति के ऊपर काफी बुरा प्रभाव पड़ता है।

vastu shastra

घर में मौजूद वास्तु दोष के चलते घर के लोगों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में मौजूद किसी भी तरह के वास्तु दोष को दूर करने के लिए कपूर सबसे कारगर होता है। आइए जानते हैं कपूर के कुछ ऐसे उपाय जो वास्तु दोष को दूर करने में मदद कर सकते हैं।

  • घर से निगेटिव ऊर्जा को निकालने और सकारात्मक ऊर्जा के संचार के लिए कपूर का इस्तेमाल करना चाहिए। घर में होने वाले हवन-पूजा में इसलिए ही कपूर का इस्तेमाल किया जाता है ताकि नकारात्मकता को दूर किया जा सके।
  • अगर घर में सकारात्मक ऊर्जा चाहिए तो रोजाना सुबह-शाम कपूर को देसी घी में डुबोकर जलाना चाहिए।
  • रात में किचन का सारा काम खत्म होने के बाद एक साफ जगह पर एक कटोरी में लौंग और कपूर जला कर रख दें। कहते हैं ऐसा करने से घर में बरकत होने लगती है।
  • अगर आपके करियर में बाधा आ रही है, कोई काम नहीं बन रहा, तो कपूर और लौंग को एक साथ जला कर घर के चारों तरफ घुमाने से फायदा मिलेगा और काम बनने लगेंग
  • कहते हैं कि कपूर के तेल की कुछ बूंदे पानी में डालकर स्नान करने से शरीर की सभी नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है और शरीर फुर्तीला रहता है। साथ ही भाग्य भी प्रबल होता है।
  • घर के अग्नि कोन यानी दक्षिण-पूर्व दिशा में रोज शाम को कपूर जलाना लाभदायक होता है। ऐसा करने से धन वृद्धि होती है और साथ ही घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।
Related News