Vastu Tips : इन वास्तु दोषों को न करें नजरंदाज, आने लगती हैं रिश्तों में दूरियां

img

हर कोई चाहता है कि उसके पास कभी भी धन की दिक्कत न हो, घर परिवार में हमेशा सुख समृद्धि का भंडार भरा रहे लेकिन कई बार दिन रात मेहनत करने के बावजूद व्यक्ति की आर्थिक स्थिति नहीं सुधर पाती। ऐसा कई बार वास्तु दोष की वजह से भी होता है। अगर घर में वास्तु के नियमों पर ध्यान न दिया जाये तो घर में नकारात्मकता आ जाती है और जीवन में कई तरह की समस्याएं उत्पन्न होने लगती हैं। निगेटिव एनर्जी की वजह से घर में क्लेश, आर्थिक समस्याएं आदि जन्म लेने लगती हैं।

VASTU TIPS

कई बार हमारे घर में सभी कुछ सही होने पर भी अचानक से क्लेश होने लगता है जिससे रिश्तों में दूरियां आने लगती हैं। वास्तु के अनुसार जाने-अनजाने में हम कुछ बातों को अनदेखा करने लगते हैं जिससे घर में वास्तु दोष उत्पन्न हो जाता है और नकारात्मकता बढ़ने लगती है। अगर आप भी चाहते है कि घर परिवार में सुख शांति बनी रहे तो वास्तु शास्त्र की इन बातों का जरूर ध्यान रखें।

शयन कक्ष में आईना

अधिकतर घरों में शयनकक्ष में आईना जरूर लगा होता है। वास्तु के अनुसार शयनकक्ष में आइना नहीं लगाना चाहिए। अगर आइना लगाने की और कोई जगह नहीं भी है तो अपने पलंग के ठीक सामने या फिर ठीक पीछे भूलकर भी आइना नहीं लगाना चाहिए ताकि सोते समय आपका कोई भी अंग आइने में न दिखाई दे। मान्यता है कि ऐसा करने से शरीर में रोग होने की आशंका रहती है। साथ ही पति-पत्नी के रिश्ते में भी दरार आने की संभावना रहती है। अगर आइना हटाना संभव न हो सोते समय उस पर मोटा कपड़ा डाल देना चाहिए।

छत पर बेवजह का कबाड़

कई बार हम अपनी छत पर बेवजह का कबाड़ इकट्ठा कर लेते हैं। वास्तु के अनुसार छत पर कूड़ा कबाड़ इकट्ठा होने से घर में निगेटिव एनर्जी आने लगती है जिसके कारण हमारे निजी रिश्तों पर बुरा प्रभाव पड़ने लगता है। हमें अपने घर की छत पर फालतू सामान इकट्ठा नहीं करना चाहिए और समय-समय पर छत को भी साफ करते रहना चाहिए।

मुख्य द्वार में वास्तु दोष

घर के मुख्य द्वार से ही सभी का आना-जाना होता है। घर में ऊर्जा के प्रवाह का भी मुख्य द्वार से ही आता है। ऐसे में इस स्थान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। मुख्य द्वार के सामने कभी भी कूड़ेदान नहीं होना चाहिए। यहां की साफ-सफाई का भी अच्छी होनी चाहिए। मुख्य द्वार पर गंदगी या फिर टूट-फूट होने से घर में समस्याएं बढ़ने लगती हैं। इससे घर में रह रहे लोगों के रिश्तों पर तो बुरा प्रभाव पड़ता ही है और क्लेश बढ़ने लगता है।

Related News