Vastu Tips : शादी में देरी हो रही तो घर में लगाएं ये पौधा, शीघ्र होगी शादी

img

Vastu Tips : हरे-भरे पौधे न सिर्फ देखने में अच्छे लगते हैं, बल्कि ये मन को भी बहुत सुकून देते हैं। यदि घर में हरे-भरे पौधे लगे हों, तो सकारात्मकता का बढ़ती है। वास्तु शास्त्र में भी कुछ पौधों को बेहद शुभ माना गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, हरे-भरे पौधे तरक्की, सुख-समृद्धि और खुशहाली में सहायक होते हैं। घर में पौधे लगाने से अच्छी सेहत के साथ धन के आने का रास्ता भी खुलता है। इसके अलावा घर में कुछ पौधे लगाने से विवाह में आ रही बाधा दूर होती है। इन्हीं में से एक पौधा है पियोनिया।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि शादी नहीं हो पा रही है या किसी कारण से बार बार टल जा रही है, तो घर में पियोनिया के फूल का पौधा लगाना चाहिए। पियोनिया के फूल को ‘फूलों की रानी’ कहा जाता है। ये फूल सौंदर्य, रोमांस के प्रतीक माने जाते हैं। (Vastu Tips)

आपसी प्रेम के लिए

वास्तु दोष के कारण घर के सदस्यों के बीच मतभेद होते रहते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि आपके भी घर में हर छोटी बड़ी बात पर वाद विवाद होता है, तो पियोनिया की पेंटिंग या इसका पौधा घर पर लगाएं। इस पौधे को दक्षिण-पश्चिम दिशा की ओर लगाएं, क्योंकि इस दिशा का संबंध परिवार में रहने वाले लोगों के बीच के संबंध को दर्शाता है। (Vastu Tips)

ये करें उपाय

वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि घर में किसी लड़के या लड़की के विवाह में देरी हो रही है, तो ड्राइंग रूम में पियोनिया की पेंटिंग या फूल लगाएं। जब शादी हो जाए, तो वह पौधा या पेंटिंग किसी को गिफ्ट कर दें। (Vastu Tips)

सुखी जीवन के लिए करें ये उपाय

सुखी जीवन के लिए पियोनिया के पौधे को घर में दक्षिण-पश्चिम दिशा के कोने में लगाएं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, ऐसा करने से घर में प्रसन्नता बनी रहेगी। (Vastu Tips)

बगीचे में इस दिशा में लगाएं पियोनिया

यदि आप बगीचे में पियोनिया का पौधा लगा रहे हैं, तो इसे घर के प्रवेश द्वार के दाहिनी ओर लगाएं। इससे आपके घर में सकारात्मकता बनी रहेगी। (Vastu Tips)

Read Also : 

Vastu Tips: बिगड़े काम भी बना देती हैं ये 5 चीजें, बस सोते समय रख लें तकिये के नीचे

China-Taiwan: ड्रैगन के ड्रोन पर पहली बार ताइवान ने की फायरिंग, कहा- ये सिर्फ चेतावनी

Vastu Tips: घर में आएगी सुख-समृद्धि व बरकत, बस अपनाएं ये 5 आसान वास्तु टिप्स

 

Related News