Vastu Tips: इस दिशा में रखें तिजोरी, कभी नहीं होगी धन की कमी, घर में होगा सुख समृद्धि का वास

img

वास्तु शास्त्र (Vastu Tips) के अनुसार घर में हर चीज को रखने का सही स्थान और एक सही दिशा निर्धारित होती है। सही दिशा में चीजे रखने से घर में निगेटिव एनर्जी नहीं प्रवेश कर पाती और हमेशा सकारात्मकता का प्रवाह बना रहता है। अगर किसी भी चीज को सही जगह या सही दिशा में नहीं रखा जाता, तो उसका नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलता है। जो इंसान के जीवन को किसी न किसी तरह से प्रभावित करता है। वास्तु शास्त्र में तिजोरी को भी रखने के कुछ नियम बताए गए हैं। अगर घर में तिजोरी रखते समय इन निमयों का ध्यान न रखा जाये धन हानि होने लगती है।

Vastu Tips

1- वास्तु शास्त्र (Vastu Tips) के अनुसार तिजोरी को हमेशा दक्षिण दिशा में रखनी चाहिए और उसका उत्तर दिशा की तरफ खुलना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र में उत्तर दिशा को कुबेर की दिशा माना जाता है। अगर तिजोरी का मुंह उत्तर दिशा में खुलेगा तो व्यक्ति के धन में बरकत होती है।

क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखना मेरी पहली प्राथमिकता: नवागत थानाध्यक्ष

2- घर में अगर तिजोरी रख रहे हैं तो ध्यान रखें कि उसका दरवाजा टॉयलेट या बाथरूम के सामने न खुले। ऐसा करने से खर्च बढ़ जाता है और बचत नहीं हो पाती। घर में बरकत बनाएं रखने के लिए तिजोरी को कभी खाली न रखें, उसमें कुछ न कुछ पैसे अवश्य रखें। यही नियम पर्स के लिए भी लागू होता है। (Vastu Tips)

सोने-चांदी से भी ज्यादा कीमती और महंगी है ये लकड़ी, एक किलो की कीमत जानकर हैरान रह जाएंगे!

3- वास्तु (Vastu Tips) के अनुसार चीजें रखने के बाद भी अगर धन नहीं रुकता तो शुक्रवार के दिन 5 कौड़ियां और कमल का फूल तिजोरी में रख दें। कमल के फूल को कुछ-कुछ दिनों में बदलते रहें। कहते हैं कौड़ियां और कमल दोनों ही लक्ष्मी जी को प्रिय है। इससे घर में मां लक्ष्मी की कृपा घर में बनी रहेगी।

4- कहते हैं तिजोरी में हमेशा मां लक्ष्मी और कुबेर का निवास होता है इसलिए तिजोरी में हमेशा लाल रंग का कपड़ा बिछा कर रखें और साफ हाथों से ही तिजोरी को खोलें। (Vastu Tips)

5- किसी वाद-विवाद और कोर्ट कचहरी के कागज भी कभी तिजोरी में नहीं रखने चाहिए। इससे आर्थिक तंगी बनी रहती है और समस्याएं खत्म होने का नाम नहीं लेती। (Vastu Tips)

6- वास्तु शास्त्र (Vastu Tips) के अनुसार तिजोरी के आसपास कभी भी झाड़ू नहीं रखनी चाहिए। ऐसा करने से घर पर आर्थिक संकट आ सकता है।

7- तिजोरी के आसपास साफ-सफाई का ध्यान रखें। जाले आदि न लगने दें। (Vastu Tips)

ब्रिटिश उच्चायुक्त ने भारत के इस शहर में खाया रसगुल्ला, ट्वीटर पर लिखा कुछ ऐसा की खुश हो गए फैंस

Related News