Vastu Tips: इन 4 चीजों को घर में रखने से चमक सकती है किस्मत

img

नई दिल्ली: लोग अपने घर को बड़े ही प्यार और इमोशन से सजाते हैं. घर के हर कोने को खूबसूरत बनाने में ये कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। पेंटिंग के साथ-साथ हम घर को सजाने के लिए कई शोपीस का भी इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कई बार वास्तु दोषों की जानकारी न होने पर हम घर में ऐसी चीजें रख देते हैं, जिससे नकारात्मक ऊर्जा आती है। वहीं वास्तु शास्त्र के अनुसार इन चीजों को घर में रखने से सकारात्मक ऊर्जा आती है। साथ ही तमाम बुरे काम भी होने लगते हैं।

कबूतर-
कबूतर को शांति का प्रतीक माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आप घर में कबूतर के जोड़े का शोपीस या पोस्टर लगाते हैं तो घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। इससे तरक्की के रास्ते खुलते हैं।

तितलियाँ-
वैसे तो अक्सर बगीचों में उड़ने वाली रंग-बिरंगी तितलियां आपके दिल और दिमाग को सुकून देती होंगी। लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार रंग-बिरंगी तितलियां घर में रखने से सकारात्मक ऊर्जा आती है और घर से नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है।

हंस-
शास्त्रों में हंस का विशेष महत्व है। कहते हैं हंसों का जोड़ा घर या ऑफिस में रखना शुभ होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के वास्तु दोष दूर होने से तरक्की के रास्ते खुलते हैं।

बुद्ध
भगवान बुद्ध को शांति का प्रतीक माना जाता है। कहा जाता है कि बुद्ध की मूर्ति को घर की उत्तर-पूर्व दिशा में रखने से सकारात्मक ऊर्जा आती है और परिवार के सदस्यों के जीवन में इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

Related News