Vastu Tips: दरिद्रता की वजह बनते हैं किचन के स्टोर रूम में रखें ये सामान

img

एक घर में कई कमरे होते हैं जिनका इस्तेमाल अलग-अलग कामों के लिए किया जाता है। (Vastu Tips) घर के प्रत्येक हिस्से का अपना महत्व होता है। हालांकि हर घर में कुछ कमरे ऐसे भी होते हैं जिनको विशेष महत्व नहीं दिया जाता है। इसमें से एक है किचन का स्टोररूम। इस रूम में कई ऐसी चीजें रखी होती हैं जिनका लंबे समय तक भी इस्तेमाल नहीं करते हैं। दरअसल, स्टोर रूम में बहुत सी ऐसी चीजों को रखा जाता है जिन्हे बाद में इस्तेमल किया जाता हैं। यही वजह है कि घर में दिए गए इस स्थान का अधिकतम उपयोग होता है।

ऐसे में यहां वास्तु (Vastu Tips) के सिद्धांत अपनाने भी जरूरी होते हैं। भले ही स्टोर रूम में हम इस्तेमाल न किए जाने वाली वस्तुओं को रख देते हैं लेकिन वास्तुशास्त्र में ऐसा करना उचित नहीं माना जाता है। वास्तु ही नहीं ज्योतिष शास्त्र में भी इसके बारे में जिक्र किया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कहा गया है कि स्टोर रूम में व्यर्थ कि वस्तुएं रखने से घर में राहु और केतु का वास होने लगता है और नेगेटिव एनर्जी के प्रवेश की वजह बनता है।

आइए जानते हैं स्टोर रूम में क्या सामान नहीं रखना चाहिए। वास्तुशास्त्र में बताया गया कि स्टोररूम में ऐसा कोई भी सामान रखना सही नहीं माना जाता जिनका आप बिलकुल भी इस्तेमाल नहीं करते हैं। उन्हे स्टोर रूम में न रखें बल्कि उन्हें उन्हें कबाड़ में बेच देना चाहिए।

वास्तुशास्त्र ने बताया गया है कि स्टोर रूम में लंबे समय से इस्तेमाल न किए जाने वाले किचन के बर्तनों को भी नहीं रखना चाहिए। ख़ास कर पीतल के बर्तन। सिलाई मशीन को भी स्टोर रूम में रखना सही नहीं होता। (Vastu Tips)

अक्सर आपने देखा होगा कि बहुत ज्यादा मेहनत करने के बाद भी कई लोगों की आर्थिक स्थिति नहीं सुधरती है। उनके जीवन में हमेशा आर्थिक तंगी बनी रहती है। स्टोर रूम में रसोई घर में रोजाना इस्तेमाल करने वाली वस्तुएं भी नहीं रखनी चाहिए। स्टोर रूम में छुरी-कैंची और जंग लगी कोई भी वस्तु रखना शुभ नहीं होता है। (Vastu Tips)

Raksha Bandhan 2022: 12 अगस्त को पूरे दिन बांध सकते हैं राखी? जानें क्या कहते हैं ज्योतिषी

Raksha Bandhan 2022: 12 अगस्त को पूरे दिन बांध सकते हैं राखी? जानें क्या कहते हैं ज्योतिषी

 

Related News