वास्तु टिप्स: किस्मत बदल देती हैं मिट्टी ये तीन चीजें, घर में रखना होता है बेहद शुभ

img

प्राचीन काल में घरों में इस्तेमाल हो रहे मिट्टी के बर्तनों का चलन अब लगभग खत्म हो चुका है। अब उनकी जगह प्लास्टिक या अन्य धातु से बने बर्तनों ने ले ली है लेकिन आज भी सजावट के लिए लोग घरों में मिट्टी से बनी चीजें रखते हैं। वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि मिट्टी के बर्तन व्यक्ति की किस्मत चमका देते हैं। कहते हैं घर पर मिट्टी के बर्तनों का इस्तेमाल बेहद शुभ होता है। ऐसा करने से नकारात्मकता दूर होती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है। आइये जानते हैं वास्तुशास्त्र में किन तीन मिट्टी की बनी चीजों को घर पर रखना शुभ होता है।

clay pots

मिट्टी का घड़ा

वास्तुशास्त्र के मुताबिक घर में मिट्टी का घड़ा रखने से सुख-समृद्धि आती है। मिट्टी का घड़ा हमेशा घर में उत्तर दिशा की तरफ रखना चाबिए। इसके साथ ही घड़े कभी भी खाली नहीं होना चाहिए।

मिट्टी का प्रतिमाएं

वास्तु शास्त्र में बताया गया है घर के पूजा स्थल पर मिट्टी से बनीं देवी-देवताओं की प्रतिमाएं रखना शुभ ह होता है इसलिए घर के मंदिर में हमेशा मिट्टी से बनी देवी-देवताओं की मूर्ति ही रखनी चाहिए। देवी देवताओं की इन प्रतिमाओं को हमेशा घर के ईशान कोण (उत्तर-पूर्व दिशा) या दक्षिण-पश्चिम दिशा में ही रखना चाहिए। धार्मिक मान्यता ही कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर के अदस्यों पर अपनी कृपा बरसाती हैं।

मिट्टी का दीपक

वर्तमान समय में घर के पूजा स्थल पर मिट्टी के दीपक का प्रयोग न के बराबर हो गया है। अब मिट्टी के दीपक के स्थान पर धातु से बने दीपक का इस्तेमाल होने लगा है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, मिट्टी से बने दीपक को घर में जलाना बेहद शुभ होता है। कहते हैं कि ऐसा करने से घर पर पॉजिटिव एनर्जी का वास रहता है।

Related News