कर्ज से छुटकारा पाने के लिए वास्तु टिप्स

img

किसी एक व्यक्ति के द्वारा दूसरे व्यक्ति से अथवा किसी तरह के संस्था से अपनी वित्तीय आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु रूपए उधार लेना कर्ज कहलाता हैं। कर्ज एक ऐसीचीज है जिस से व्यक्ति सदैव tension में रहता हैं कोई भी।

कर्ज (loan)
कर्ज (loan)

Pradosh Vrat: इस डेट को है प्रदोष व्रत ? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व

व्यक्ति कर्ज (Loan) को लेना नही चाहता लेकिन कई बार परिस्थितिवश अथवा मजबूर होकर उधार लेना पड़ता है। तो वहीं व्यक्ति की वित्तीय स्थिति कमजोर होने के कारण उधारी  से जल्दी छुटकारा पाना भी मुश्किल ही होता है। यह एक ऐसी चिंता है जिसे न व्यक्ति निगल सकता है और न ही थूक पाता हैं। किंतु बात यदि वास्तु शास्त्र की करें तो इनके अनुसार कुछ ऐसे उपाय है और कुछ ऐसी ऐसी छोटी बातें है जिनका ख्याल रखा जाए तो व्यक्ति जल्द से जल्द कर्ज व उधार से छुटकारा पा सकता हैं। तो चलिए आज जानते हैं कि ऐसे कौन कौन से उपाय वास्तु शास्त्र मे जिनके करने से उधार के रूपए से छुटकारा मिल सकता हैं

NOTE:आर्थिक स्थिति मजबूत ना होने के कारण कर्ज से जल्दी छुटकारा मिलना भी मुश्किल होता है माना जाता यह मुसीबत वास्तु दोष (Vastu Dosh) के कारण भी हो सकती है।

तो चलिए आज जानते हैं कि ऐसे कौन-कौन से वास्तु-टिप्स वास्तु शास्त्र मे बतायें गये हैं जिनके करने से उधार व कर्ज (Loan) जैसे संकट से छुटकारा मिल सकता हैं।

  1. यदि बात वास्तु शास्त्र के अनुसार करें तो माना जाता हैं कि घर के दक्षिण-पश्चिम भाग में बाथरूम नहीं होना चाहिए। घर के दक्षिण-पश्चिम दिशा मे बाथरूम होने से व्यक्ति कर्ज में डूब  सकता हैं। किंतु यदि घर के दक्षिण-पश्चिम दिशा की ओर में बाथरूम बन ही गया है तो वास्तु टिप्स के अनुसार bathroom के कोने में एक नमक से भरी हुई कटोरी रख देनी चाहिए।ऐसा करने से वास्तु दोष दूर होता है।
  2.  यदि आपने वास्तु शास्त्र के अनुसार किसी व्यक्ति से उधार  लिया है वास्तु शास्त्र के हिसाब से उस रकम की पहली किस्त संभव हो सके तो मंगलवार के दिन को चुकानी चाहिए। माना जाता है ऐसा करने से उधार से बहुत जल्दी राहत मिल जाता है।
  3. वास्तु शास्त्र यह भी बोलता है कि घर अथवा दुकान में कांच या शीशा लगाने के लिए सदैव उत्तर-पूर्व दिशा की ओर का चुनाव करना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से व्यक्ति के उपर कर्ज (loan) का और अतिरिक्त बोझ नहीं बढ़ता हैं।
  4. कभी-कभार यह देखने को मिलता हैं कि अक्सर कुछ लोग रात का खाना खा लेने के बाद बर्तन झूठे ही छोड़ देते हैं। वास्तु शास्त्र कहता है कि यह बहुत ही अशुभ लक्षण है। ऐसा करने से जातक को धन की हानि हो सकती है और साथ ही साथ घर में दरिद्रता बढ़ती है।
  5. वास्तु शास्त्र के अनुसार जातक को अपने घर या दुकान के मंदिर में धन की देवी लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर की प्रतिमा उत्तर दिशा की ओर में स्थापित करनी चाहिए और इन दोनो की पूजा नियमित रूप से करनी चाहिए। ऐसा करने से जातक को कर्ज (loan) से जल्दी ही मुक्ति मिल जाती है।
  6. यदि व्यक्ति घर में गलत दीवार का निर्माण अर्थात घर के ईशान कोण की दीवार 90 डिग्री से अधिक का बनवाता है तो वास्तु के अनुसार उसे धन का अभाव हो जाता है।
  7. वास्तु शास्त्र कहता हैं दक्षिण-पश्चिम दिशा में और दक्षिण दिशा की तरफ में कुआं, भूमिगत टैंक अथवा नल नहीं होना चाहिए।कहा जाता है ऐसा होने से घर में दरिद्रता व गरीबी का वास होता है।
  8. कहा जाता है कि उत्तर दिशा की ओर जितनी अधिक ढलान होती हैंं, संपत्ति में उतनी ही दिन दुगुनी रात चौगुनी वृद्धि होती रहती है।
  9. कहा जाता है कि यदि घर की दीवार उत्तर दिशा की ओर में ऊंची बनी हुई हो तो उसे छोटा करके दक्षिण दिशा की तरफ में ऊंची दीवार बना देने से ऋण से संबंधित सारी परेशानियों से मुक्ति मिल जायेगी।
  10. इतना ही नहीं घर के उत्तर या पूर्व की ओर दीवार पर लगा आईना भी लाभदायक सिद्ध होता है वास्तु शास्त्र कहता है कि ऐसा करने से व्यापार में तेज़ी से मुनाफा मिलता है जिस से जल्दी ही ऋण से मुक्ति मिल जाती हैं।
  11. वास्तु शास्त्र मानता है कि यदि आप का भूखंड दो भवनों के बीच में घिरा हुआ है तो उस भूखंड को नही खरीदना चाहिए क्योंकि दबा हुआ भूखंड गरीबी एवं ऋण का सूचक है।
  12. ऐसा कहा जाता है कि यदि कर्ज( loan) से बचना हो तो अपने घर की उत्तर व दक्षिण की दीवार बिलकुल सीधी बनवाएं।
  13.  वास्तु टिप्स में एक यह भी है कि अपने घर के उत्तर-पूर्व भाग में भूमिगत पानी का टैंक या टंकी बनवाए।कहा जाता है कि टंकी की लंबाई, चौड़ाई व गहराई के अनुरूप व्यक्ति की आय बनती हैं।
  14. घर के पूर्व तथा उत्तर दिशा में भारी वस्तुएं बिलकुल ही न रखें माना जाता है ऐसा करने से कर्ज (loan), धन में हानि और व्यापार-व्यवसाय में घाटे का सामना continously करना पड़ता हैं।
  15. वास्तु शास्त्र कहता है कि घर की उत्तर की दीवार हलकी नीचे की ओर होनी चाहिए। दीवार का ना ही कोई भी कोना कटा होना चाहिए और न ही कम होना चाहिए।
  16. बुधवार के दिन किसी भी व्यक्ति को न ही ॠण देना चाहिए। और न ही ॠण लेना चाहिए। यदि कोई ऐसा करता है तो  रकम वापस नहीं आती या फिर अदायगी बहुत कठिनाई से होती है।
  17. वास्तु शास्त्र कहता है कि घर के दक्षिण कोण में लाल दरी, कालीन इत्यादि बिछाने चाहिए।इससे लक्ष्मी का घर में प्रवेश रहता हैं।
  18.  घर में रखे हुए तिजोरी का मुख सदैव उत्तर की ओर होना चाहिए ऐसा करने से आपकी तिजोरी सदैव भरी रहती हैं।
  19. घर का  जो भी मुखिया (head of the family)हैंं उसे सदैव नैर्ऋत्य कोण में ही आराम व विश्राम करना चाहिए।
  20. घर में पानी की बर्बादी होने से रोकना चाहिए ऐसा नही करने से धन की हानि होती हैंं ।
  21.  वास्तु शास्त्र के अनुसार घर को हमेशा साफ-सुथरा अवश्य रखना चाहिए माना जाता है कि घर की गंदगी कर्ज( loan)को घर आने का रास्ता देती है।

व्यापार में आ रही सभी बाधाओं से मुक्ति दिलाएंगे बजरंग बली, अपनाएं यह टोटके

Related News