इस दिग्गज नेता ने पीएम मोदी को बताया तुगलक, कहा- उसने भी चलवाकर लोगों को मार डाला था

img

नई दिल्ली॥ भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता रह चुके यशवंत सिन्हा ने पीएम मोदी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने पीएम मोदी के फ़ैसलों पर सवालिया निशान लगाते हुए उनकी तुलना 14वीं सदी के दिल्ली के विवादित शासक तुगलक से कर डाली।

PM modi

उन्होंने पीएम मोदी का नाम लिए बगैर ट्वीट कर लिखा कि तुगलक ने विमुद्रीकरण किया। उसने भी विकलांगों समेत कई लोगों को राजधानी दिल्ली से दक्कन के दौलताबद पैदल चलने के लिए मजबूर किया। जिसमें कई लोग रास्ते में ही मर गए। क्या आपको समानता दिखती है?

आपको बता दें कि इससे पहले भी यशवंत सिन्हा ने श्रमिकों की दयनीय परिस्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया था। उन्होंने सरकार पर आरोप लगते हुए कहा था कि उसने मजदूरों को मरने के लिए छोड़ दिया, वो अपनी ज़िम्मेदारी को नहीं निभा रही।

पढि़ए-प्रधानमंत्री मोदी कल मुख्यमंत्रियों के साथ करेंगे बैठक, लॉकडाउन पर होगी चर्चा

 

Related News