वैटिकन सिटी। आज कल सोशल मीडिया पर इसाई धर्म के सबसे बड़े धर्मगुरु पोप फ्रांसिस का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बच्चा उनकी टोपी खींच रहा है। मालूम हो कि हाल ही में वैटिकन सिटी में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ था जिसमें हजारों लोगों ने शिरकत की थी। इस कार्यक्रम में धर्मगुरु पोप फ्रांसिस मुख्य स्टेज पर बैठे होते हैं। उनके नजदीक कई सुरक्षा कर्मचारी भी मौजूद थे। इसी बीच एक बच्चा स्टेज तक पहुंच गया और वह पोप के इर्द-गिर्द की घूमता रहा लेकिन पोप ने या फिर उनकी सुरक्षा ने लगे लोगों ने उसे नहीं हटाया।
पोप उस बच्चे के साथ प्यार से पेश आए और सुरक्षा से जुड़े लोगों ने उसे उनके पास बैठने की जगह दे दी। इसके बाद उस बच्चे ने कई बार पोप की टोपी उतारने का प्रयास किया। उसे पोप की टोपी पसंद आ रही थी और शायद यही वजह है कि वह उस टोपी को लेना चाहता था। वीडियो में देखा जा सकता है कि करीब 10 साल का बच्चा पोप के पास बैठने के बाद भी उछल कूद कर रहा है। इस दौरान उसने कई बार पोप की टोपी को उतारने की कोशिश की।
A boy stole the show at Pope Francis' general audience at the Vatican. The boy, who the pope later said had a medical ÔÇÿlimitation,ÔÇÖ walked on and off the stage freely, returning to the center several times as the pope continued his address pic.twitter.com/uUQHdgRir5
— Reuters (@Reuters) October 20, 2021
इसके बाद पोप फ्रांसिस ने उसके लिए ठीक वैसी ही नई टोपी मंगवा दी जिससे वह बच्चा खुश हो गया। इस उजली टोपी को जुकेतो के नाम से जाना जाता है। बच्चे को टोपी देने के बाद पोप ने अपने भाषण में कहा कि बच्चा मानसिक तौर पर बीमार है। मैं इस लड़के को उस सबक के लिए धन्यवाद देता हूं जो उसने हम सभी को दिया है। हम उसके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं। भगवान उसकी मदद करें।