Vidur Niti: मुसीबत से हमेशा दूर रखती हैं महात्मा विदुर की ये 5 बातें, जरूर करें पालन

img

महात्मा विदुर की गिनती महाभारत काल के सबसे बड़े बुद्धिजीवियों में होती है। वे बेहद कुशाग्र बुद्धि के साथ महान विचारक और दूरदर्शी भी थे। मान्यता है कि महात्मा विदुर समय से पहले ही आने वाले परिस्थियों का अंदाजा लगा लेते थे और महाराजा धृतराष्ट को अवगत करा देते थे। मौजूदा समय में भी विदुर नीतियां बेहद प्रासंगिक हैं जिनका अनुसरण करके कोई भी व्यक्ति खुशहाल जीवन जी सकता है।

इन लोगों से बनाएं दूरी

महात्मा विदुर कहते हैं कि लापरवाही, आलस्य, क्रोध, लोभ, भय, नशा, अनैतिक कार्य और नशा करने वाले लोगों से हमेशा दूरी बनाकर रखनी चाहिए। ऐसे लोग न खुद तो आगे नहीं बढ़ते हैं और न ही किसी को बढ़ने देते हैं। ऐसे लोगों की संगति करने से हमेशा दूर रहना चाहिए।

इन लोग में होता है महानता का गुण

विदुर नीति के अनुसार जिस व्यक्ति में शक्तिशाली होते हुए भी क्षमा करने का गुण हो और निर्धन होते हुए भी दान देने की क्षमता रखता हो. ऐसे लोग दुनिया के महान लोगों में से होते हैं. ऐसे लोगों का स्थान स्वर्ग से भी ऊपर होता है.

घर में रखें सफाई

विदुर नीति में कहा गया है कि जिस घरों में समय-समय पर साफ सफाई नहीं होती है और गंदगी भरी रहती है। ऐसे घरों में हमेशा दरिद्रता का वास रहता है। वे कहते हैं कि समय-समय पर घर की साफ-सफाई करते रहना चाहिए। ऐसा करने से घर में लक्ष्मी जी का वास होता है और धन भंडार भी भरा रहता है।

बुजुर्गों का करें सम्मान

महात्मा विदुर कहते हैं कि हमेशा बुजुर्गों का सम्मान करना चाहिए। वे कहते हैं कि जिस घरों में बुजुर्गों का सम्मान होता है, वहां सुख शांति बन रहती है और लक्ष्मी जी भी प्रसन्न होकर अपना आशीर्वाद देती है लेकिन जिस घर में बुजुर्गों का सम्मान नहीं होता है हमेशा गरीबी और दरिद्रता का वास रहता है।

ईश्वर पर करें भरोसा

विदुर नीति के मुताबिक व्यक्ति अगर ईश्वर पर भरोसा करके कोई भी कार्य शुरू करता है कि तो उसे उसके हर कार्य में सफलता जरूर मिलती है लेकिन जो व्यक्ति ईश्वर पर भरोसा नहीं करता है और खुद को सर्वोपरी समझता है या खुद पर नाज करता है उसका जीवन हमेशा कष्ट में बीतता है।

Palmistry: हथेली में मौजूद ये रेखा कराती है समुद्र यात्रा, क्या आपके हाथ में हैं

Ekadashi fast : देवाधिदेव शिव के साथ करें हनुमान जी की उपासना, बूंदी के लड्डू अर्पित कर करें ​शिव चालीसा का पाठ

Related News