Vidur Niti: हमेशा गरीबी में जीवन बिताते हैं ऐसे लोग

img

महात्मा विदुर को महाभारत काल का सबसे बुद्धिमान और दूरदर्शी व्यक्ति माना जाता था. ये महाराज धृतराष्ट्र के महामंत्री नियुक्त थे। महामंत्री महात्मा विदुर और राजा धृतराष्ट्र के बीच जो बातचीत हुई थी उसी का संकलन विदुर नीति है। इसमें व्यक्ति को सफल बनाने उसे जीवन में उपयोग होने वाली बहुत से बातों का जिक्र हैं जिन्हे अपनाकर वह सफलता प्राप्त कर सकता है। विदुर नीति में ऐसे लोगों की ऐसी आदतों के बारे में जिक्र किया गया है जिससे घर में कभी भी बरकत नहीं होती हैं।

अकर्मण्य और आलसी व्यक्ति

विदुर नीति में कहा गया है कि जो लोग अकर्मण्य और आलसी होते हैं. उनके यहाँ कभी भी मां लक्ष्मी निवास नहीं करती हैं। वे कहते हैं कि जो लोग अपने हर काम को कल पर टाल देते हैं वे स्वयं ही खुद के विनाश की वजह बनते हैं। महात्मा विदुर कहते हैं कि आलस्य मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु होता है इस लिए व्यक्ति को आलस्य का त्याग कर मेहनत करनी चाहिए।

किस्मत या भगवान के भरोसे बैठने वाला

विदुर कहते हैं कि व्यक्ति को कभी भी किस्मत और भगवान के भरोसे ही नहीं बैठना चाहिए। जो लोग सिर्फ भगवान के सहारे रहते हैं और मेहनत नहीं करते हैं वे हमेशा गरीबी में ही जीवन जीते हैं।

बड़ों का सम्मान न करने वाला

महात्मा विदुर का कहना हैं कि जो लोग बड़ों का सम्मान नहीं करते हैं। मां लक्ष्मी उनसे असंतुष्ट रहती हैं। उनके घर में बरकत नहीं होती इसलिए सदैव बड़ों का आदर और सम्मान करना चाहिए।

Krishna Janmashtami 2022: जन्माष्टमी के दिन खुल जाएगी इन 3 राशियों की किस्मत, भूलकर न करें ये काम

 

CRIME: मामूली विवाद में फेंका बम, दो की मौत, 15 से अधिक घायल

Related News