Vidur Niti: पुरुष हो या स्त्री, सबकी नींद उड़ा देती है ये 4 बातें

img

महात्मा विदुर (Vidur Niti) ने अपने ग्रंथ विदुर नीति में कहा है गया कि चाहे महिला हो पुरुष सभी को इन चार बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। ये बातें मनुष्य की रात की नींद और दिन का चैन खत्म कर देती हैं।

काम की इच्छा

अगर किसी व्यक्ति में काम भावना जागृत हो जाये तो उसे चैन नहीं मिलता और उसकी नींदें उड़ जाती हैं जब तक कि उसके काम वासनाकी पूर्ति नहीं हो जाती। महात्मा विदुर (Vidur Niti) कहते हैं कि काम की भावना व्यक्ति के मन को अशांत कर देती है। यह भावना महिला और पुरुष दोनों सोने नहीं देती।

शक्ति शाली व्यक्ति से शत्रुता

विदुर नीति (Vidur Niti) में कहा गया है कि यदि किसी महिला या पुरुष की शत्रुता किसी शक्तिशाली व्यक्ति से हो जाती है तो उसकी नींद उड़ जाती है। कमजोर और साधनहीन व्यक्ति सदैव अपने शत्रु से बचने के उपाय सोचता रहता है। उसे हमेशा यही टेंशन बनी रहती है कि उसका शत्रु कहीं उसे कोई नुकसान न पहुंचा दे।

चोरी की आदत

जिस व्यक्ति की आदत चोरी करने की पड़ जाती है। बिना चोरी किये उसका मन शांत नहीं होता है। वह हर समय चोरी की ही योजना बनाता रहता है। वह रात में चोरी करता है और दिन में उसे इस बात का डर बना रहता है कि उसकी चोरी पकड़ी न जाये। उसकी यह चिंता और भय उसे चैन से सोने नहीं देता है।

पसंदीदा चीज या सब कुछ खो जाना

विदुर नीति में कहा गया है कि किसी व्यक्ति की सबसे पसंदीदा चीज या सब कुछ छिन जाए तो भी उसकी रात की नींद उड़ जाती है। दरअसल वह व्यक्ति हर समय उस वस्तु को पाने के बारे में सोचता रहता है और उसे खोजने के प्लान बनाता रहता है। उसे तब तक चिकन नहीं मिलता जब तक कि वह उसे पा नहीं लेता। (Vidur Niti)

skin care : चेहरे पर दूध सा निखार लाने के लिए महंगा फेस वॉश नहीं आजमाएं बेसन का ये देसी नुस्खा

मुश्किल: उम्र 27 साल, पर शक्ल बच्चे जैसी होने की वजह कोई नहीं दे रहा नौकरी

Related News