बिकरू कांड में मारे गए विकास दुबे के गैंग को मिला नया सरगना, जानें कितना खतरनाक है ये

img

कानपुर॥ धर्मेंद्र उर्फ हीरू दुबे मशहूर बदमाश विकास दुबे गैंग का नया बॉस (सरगना/लीडर) होगा। बीते कल को चौबेपुर थाने में 30 आरोपितों के विरूद्ध गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। गैंगस्टर एक्ट की धारा में जेल गई आरोपित औऱतों को शामिल नहीं किया गया है। इस गैंग में हीरू दुबे को गैंग सरगना बनाया गया है। अब विकास दुबे की टीम हीरू के नाम से जानी जाएगा।

gangster vikas dubey

बिकरू केस के उपरांत पुलिस ने इस मामले में 6 एनकाउंटर किए। जिसमें विकास दुबे समेत उसके गुर्गे मारे गए। इसी के साथ पुलिस ने 36 आरोपितों को अरेस्ट कर जेल भेजा। उसके बाद पुलिस इस गिरोह पर गैंगस्टर एक्ट के अतंर्गत कार्रवाई करने की लिखापढ़ी कर रही थी। बीते कई दिनों से पुलिस को गैंग के सरगना की तलाश थी लेकिन पुलिस आरोपितों में लीडर को तय नहीं कर पा रही थी। शुरुआत में गुड्डन त्रिवेदी और जिलेदार के बीच पुलिस ने नेता चुनने का मन बनाया लेकिन बाद में हीरू दुबे को सरगना बना दिया गया।

जानें कितना खतरनाक है नया लीडर

एसपी ग्रामीण ने बताया कि हीरू दुबे, अमर दुबे तथा प्रभात मिश्रा जितना ही खतरनाक है। उन्होंने कहा कि हीरू दिमाग से ही क्रिमिनल माइंडेड का है। जुर्म करने में उसे मजा आता है। वह हालातों को भांपकर अपने जुर्म करने के तरीकों में बदलाव करता रहता है। एसपी ने बताया कि अबतक उसके विरूद्ध एक दर्जन मामलों की सूचना मिली है।

Related News