Man Eater Tiger का शव ले जा रही पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने किया हमला, ASI सहित कई जवान घायल

img

बिहार। बिहार के बगहा में आदमखोर बाघ (Man Eater Tiger) के मौत के बाद भी अभी तक मामला शांत नहीं हुआ है। दरअसल यहां गत शनिवार को गोवर्धन थाना क्षेत्र के बलुआ गांव के एक खेत में कुछ शूटर्स ने बाघ को चारों तरफ से घेर कर गोली मार दी थी जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस बाघ के शव को ट्रैक्टर से ले जाने लगी तभी पुलिस की टीम पर ग्रामीणों द्वारा हमला कर दिया गया। इस हमले में पुलिस एवं वन विभाग के 8 कर्मचारी घायल हो गए हैं। पुलिस ने हमलावरों के नाम दर्ज एफआईआर में 1000 ग्रामणों के अज्ञात में भी नाम दर्ज किये हैं। इस घटना में गोबर्धना के थानाध्यक्ष राकेश रंजन, महिला थानाध्यक्ष धर्मवीर कुमार भारती, मनोज प्रसाद के साथ वन विभाग कर्मियों के साथ अन्य पुलिस कर्मी भी घायल हो गए हैं।(Man Eater Tiger)

गोवर्धना के थाना अध्यक्ष राकेश रंजन का कहना है कि यह घटना उस समय हुई जब पुलिस की टीम बाघ (Man Eater Tiger) को मारकर उसका शव लेकर जा रही थी लेकिन ग्रामीणों ने इसका विरोध किया और शव को ले जाने से मना किया। ग्रामीण बाघ के शव को उन्हें ही सौंपने की मांग कर रहे थे लेकिन पुलिस ने जब ऐसा करने से मना किया तो उन लोगों ने पुलिस टीम हमला कर दिया। इस हमले में ASI सहित कई पुलिस वाले और वन विभाग के लोग घायल हो गए। ग्रामीणों के हमले के बाद पुलिस विभाग ने ग्रामीणों पर तत्काल एक्शन लिया और ग्रामीणों पर 13 धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई।

बताया जाता है कि 7 घंटे के ऑपेरशन के बाद पुलिस और वन विभाग की टीम मृत बाघ को लेकर लौट रही थी। इसी बीच अचानक से हजारों की संख्या में लाठी, डंडा और हथियार लिए ग्रामीणों ने टीम को घेर लिया और उनके साथ मारपीट करने लगे। इसके साथ उन लोगों ने बाघ की मूंछो को और बालों को भी नोंच लिया। (Man Eater Tiger)

Diwali Shubh Yog: दिवाली, धनतेरस से पहले बन रहा ये शुभ संयोग, खरीदारी के लिए होता है ख़ास

PM Kisan Yojana: इंतजार खत्म, इस डेट को जारी हो सकती है 12वीं किस्त

Related News