img

viral news: एक यात्री के खाने में जिंदा चूहा निकला, जिसकी वजह से विमान को आपात स्थिति में उतारना पड़ा। ये घटना नॉर्वे में घटी।

ये मजेदार घटना 18 सितंबर की है. एक यात्री ओस्लो और मलागा के बीच एसएएस एयरलाइंस की उड़ान SK4683 पर यात्रा कर रहा था। उसी समय उसने जो भोजन में से एक जीवित चूहा निकला। इसके बाद विमान की आपात लैंडिंग कराई गई।

इसके बाद फ्लाइट क्रू ने सुरक्षा कारणों से विमान को डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन की ओर मोड़ने का फैसला किया. इसके बाद एसएएस यात्री विमान की आपात लैंडिंग हुई और वो कोपेनहेगन पहुंच गया।

फ्लाइट में एक यात्री ने सोशल मीडिया पर लिखा, "मानो या न मानो, मेरे बगल में बैठी एक महिला ने अपना खाना खोला और उसमें से एक चूहा कूद निकला।" यह घटना तब से सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।

लैंडिंग क्यों की

स्कैंडिनेवियाई एयरलाइंस ने लैंडिंग को मेडिकल इमरजेंसी के रूप में पुष्टि की है। स्कैंडिनेवियाई एयरलाइंस ने कहा कि एक यात्री के खाने में चूहा पाया गया। इसके बाद सुरक्षा के लिहाज से विमान की आपात लैंडिंग कराई गई. नॉर्वे की राजधानी ओस्लो से स्पेन के शहर मलागा जा रही एक फ्लाइट को डेनमार्क के कोपेनहेगन में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. इसके लिए एयरलाइन ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए माफी भी मांगी है।

--Advertisement--