Viral Video: जयमाला से पहले दूल्हे ने रख दी ऐसी शर्त कि शर्म से पानी-पानी हो गई दुल्हन, फिर…

img

वर्तमान समय में खरमास की वजह से शादियों का सीजन भले ही समाप्त हो गया हो लेकिन सोशल मीडिया पर शादी ब्याह से जुड़े तमाम मजेदार वीडियोज वायरल हो रहे हैं। ये वीडियो यूजर्स का खूब मनोरंजन करते हैं। भारत की शादियों में शादी में जयमाला सबसे महत्वपूर्ण रस्म मानी जाती है। वहीं कई बार जयमाला की रस्म के दौरान के कई दिलचस्प वीडियो वायरल हो जाते हैं जो सबको हैरान कर देते हैं।

GROOM BRIDE

ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जयमाला से पहले ही स्टेज पर एक दूल्हे ने अपनी दुल्हन से कुछ ऐसी डिमांड कर दी, जिससे दुल्हन शरमा गयी। वहीं दूल्हा डिमांड पूरी करने की जिद पर अड़ गया। इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल, जयमाला से पहले दूल्हे ने दुल्हन के सामने जो शर्त रखी थी उससे दुल्हन तो शरमा ही जाती है।

वहीं शर्त सुनकर रिश्तेदार भी चौंक जाते हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर खड़े हैं और जयमाला की रस्म पूरी कि जा रही होती है। इस दौरान दूल्हा-दुल्हन के हाथों में जयमाला भी है। जयमाला की रस्म पूरी करते हुए दुल्हन, दूल्हे को जयमाला पहना देती है। अब दूल्हे को जयमाला पहनानी है लेकिन जयमाला डालने से पहले दूल्हा दुल्हन के सामने एक शर्त रख देता है। दूल्हा, दुल्हन से इशारों-इशारों में कहता है कि वह उसके गाल पर किस करे।

दूल्हा कहता है कि जब तक वह किस नहीं करेगी तब तक वह जयमाला की रस्म नहीं पूरी करेगा। यह शर्त सुनकर दुल्हन शरमा जाती है और इसके लिए तैयार ही नहीं होती है। वहीं दूल्हा भी अपनी जिद पर अड़ा रहता है। काफी देर तक स्टेज पर जद्दोहजद होने के बाद आख़िरकार दुल्हन को उसकी शर्त माननी पड़ती है और दुल्हन, दूल्हे को गाल पर किस कर देती है। इसके बाद दूल्हा भी दुल्हन को जयमाला पहना देता है। इस मोमेंट को देखकर वहां खड़े रिश्तेदार भी खुश हो जाते हैं। इस वीडियो को witty_wedding नामक अकाउंट से पोस्ट किया गया है।

Related News