Viral Video: पक्षियों ने पानी में लगाई दौड़, User बोले-प्यार हैं ही ऐसी चीज

img

इंसान हो या जानवर कोई भी पानी पर नहीं चल सकता है ये बात तो सब जानते हैं। हालांकि, कई जीव ऐसे भी हैं जो ऐसा कर सकते हैं। जैसे कि कीड़े मकोड़े और मकड़ियां जैसे छोटे जीव पानी पर आसानी से चल सकते हैं। वहीं मगरमच्छ, पक्षी और कुछ स्तनधारी भी में चल सकते हैं। इन दिनों पानी की सतह पर टहलते हुए दो जलीय गोताखोरी पक्षियों का एक वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स को खूब अट्रैक्ट कर रहा है। वीडियो में दो पश्चिमी ग्रीब्स को पानी में मस्ती करते हुए और पानी के ऊपर भागते देखा जा सकता है।

VIDEO

बता दें कि पश्चिमी ग्रीब्स जल पक्षियों के ग्रीबे परिवार के सदस्य हैं। इन्हें मीठे पानी का पक्षी माना जाता है। वायरल वीडियो में दिख रहे ये दोनों पक्षी पहली नजर में बत्तख जैसे दीखते हैं, लेकिन वे हकीकत में बत्तख नहीं हैं। गोताखोर मछली या अन्य खाने की तलाश में पानी में डुबकी लगाते हैं।

वे पानी में उड़ सकते हैं या सतह से गोता लगा सकते हैं। वहीं इन पक्षियों को लेकर जीवविज्ञानियों का कहना है कि ये संभोग के हिस्से के रूप में है, यह पक्षी प्रजाति 7 सेकंड के लिए पानी पर 20 मीटर तक दौड़ती है।एक रिपोर्ट के मुताबिक पोर्टलैंड विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर ग्लेना क्लिफ्टन और उनके सहयोगियों ने ऐसे पक्षियों पर खूब स्टडी की है।

https://twitter.com/TheFigen/status/1524439518300065794?s=20&t=atEnOCO9yDpmnyPfDnowaQ

उनका दावा है कि गोताखोरी करने वाले पक्षी पाने में तैरते रहते हैं क्योंकि उनकी गति 20 कदम प्रति सेकेंड तक होती है। इस वीडियो को ट्विटर के Figen पेज पर शेयर किया गया है। इसके साथ एक कैप्शन लिखा गया है-‘प्यार एक ऐसी चीज है… आप पानी पर भी चल सकते हैं!’ इस वीडियो को अब तक 185 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है और 11 हजार लाइक्स मिल चुके हैं।

Related News