viral video: शादी के जोड़े में ही सड़क पर भागने लगे दूल्हा-दुल्हन, जानें वजह

img

इन दिनों शादियों सीजन चल रहा है। ऐसे में शादी समारोह के कई मनोरंजक और हंसाने वाले वीडियो डिजिटल मीडिया पर धमला मचा रहे है। इन वीडियोज को यूजर्स खूब मन से देखते हैं। सोशल मीडिया यूजर्स इस तरह की क्लिप देखना चाहते हैं जिससे उनका मन खुश हो जाये। इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शादी के बाद एक दूल्हा-दुल्हन सड़क पर दौड़ते हुए नजर आ रहे हैं।

BRIDE GROOM

इस वीडियो को इंस्टाग्राम यूजर आरके खान ने अपने हैंडल पर पोस्ट किया। वीडियो में एक कपल को अपनी शादी की ड्रेस में सड़क पर दौड़ते हुए देखा जा सकता है। ये न्यूली मैरिड कपल सड़क के बीचोबीच तेजी से दौड़ लगा रहे हैं। वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है कि ये किसी गांव की सड़क है। वहीं दूल्हा-दुल्हन के साथ कुछ और लोग भी दिखाई दे रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by RK Khan RK Khan (@rkkhan6549)

क्लिप देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स अंदाजा लगा रहे हैं कि शायद दूल्हा-दुल्हन एक वाहन के पीछे भाग रहे हैं क्योंकि वह उन्हें पीछे छोड़ते हुए जा रहा है। दूल्हा दुल्हन के इस वीडियो को 12 मिलियन से आधी लोग देख चुके हैं। वहीं 463 हजार लाइक्स भी मिले। सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट में बताया कि वीडियो कितना फनी है। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि इसको बोलते हैं भाग के शादी करना। दूसरे यूजर लिखते हैं शायद ये भी कोई रस्म हो।

Related News