Viral Video: अपनी ही शादी में दुल्हन ने किया शानदार डांस, देखें दूल्हे का रिएक्शन

img

सोशल मीडिया पर अक्सर शादी ब्याह से जुड़े वीडियो वायरल होते रहते हैं। इसमें से कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जिसमें दूल्हा-दुल्हन की धमाकेदार एंट्री दिखाई देती है तो कुछ गिफ्ट प्रैंक से लेकर रस्मों रिवाजों वाले होते हैं , जो काफी मजेदार होते हैं। इन दिनों शादी से जुड़ा ऐसा ही एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक दुल्हन के शानदार डांस को देखकर आप हैरान हो जाएंगे।

BRIDE

इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी का माहौल है। दूल्हा-दुल्हन एक साथ चल रहे हैं। इस दौरान उनके साथ काफी दोस्त और रिश्तेदार भी होते हैं। ये सभी भी दूल्हा दुल्हन के साथ ही चल रहे होते हैं कि अचानक गाना बजने लगता है और दूल्हे के कुछ दोस्त डांस करने लगते हैं। उन्हें देखकर दुल्हन भी डांस करने लगती है। इस दौरान वह पूरे एक्सप्रेशन के साथ डांस करती है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by It Is A Girl Thing (@itisagirlthing_)

दुल्हन को इस तरह से अचानक डांस करते देख कई मेहमान हैरान रह जाते हैं। हालांकि अगले ही पल वो भी दुल्हन के साथ नाचना शुरू कर देते हैं। वहीं दुल्हन का डांस देखकर दूल्हे का रिएक्शन भी देखने वाला होता है। दुल्हन को डांस करता देख उसके चेहरे पर भी हल्की हंसी आ जाती है। इस वीडियो को अब तक लगभग 22 हजार लाइक्स मिल चुके हैं।

Related News