Virat-Anushka Love Story: जब टूटने की कगार पर पहुंच गया था अनुष्का-विराट का रिश्ता

img

फिल्म इंडस्ट्री और क्रिकेट के बीच के रिश्ते की गहराई सबको पता है। क्रिकेट जगत के कई ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने बॉलीवुड हसीनाओं से दिल लगाया और शादी के बंधन में भी बंधे। इस लिस्ट में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली का नाम भी शामिल है। आपको बता दें कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा सेलिब्रिटी जगत के पावर कपल हैं। (Virat-Anushka Love Story)

फैंस को इनकी जोड़ी बेहद पसंद आती है। (Virat-Anushka Love Story)  वहीं विराट और अनुष्का भी अपने फैंस के साथ हमेशा जुड़े रहते है लेकिन क्या आपको पता है कि एक ऐसा भी वक्त आया था जब दोनों के रिश्ते में खटास आ गई थी और दोनों एक दूसरे से अलग होने वाले थे। आज विराट कोहली 34 साल के हो गए हैं। आज हम आपको बताएंगे इन दोनों की दिलचस्प लव स्टोरी।

आपको बता दें कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा (Virat-Anushka Love Story) की पहली मुलाकात साल 2013 में शैंपू ब्रांड के लिए ऐड की शूटिंग के दौरान हुई थी। ये वो समय था जब विराट क्रिकेट जगत में अपनी पहचान बना चुके थे और अनुष्का भी अभिनय की दुनिया में अपना हुनर दिख रही थी हालांकि, दोनों की पहली मुलाकात बहुत खास नहीं थी। दरअसल शूटिंग के दौरान विराट काफी नर्वस थे और इसी वजह से उन्होंने अनुष्का को देखते ही उनकी हाई हील्स पर जोक मार दिया था, जिससे अनुष्का चिढ गई थी।

इस ऐड शूट के बाद विराट और अनुष्का (Virat-Anushka Love Story) के बीच दोस्ती का सिलसिला शुरू हो गया और ऐसे ही धीरे धीरे दोनों के बीच नजदीकियां भी बढ़ गई। हालांकि विराट और अनुष्का ने अपने रिश्ते को दुनिया से छिपाये रखा। दोनों लंबे समय तक चोरी छुपे एक दूसरे में मिलते रहे लेकिन फिर ये दोनों अक्सर साथ दिखने लगे और मीडिया में दोनों की डेटिंग की खबर फैलने लगी। बावजूद इसके हर मोड़ पर दोनों डेटिंग की खबरों अफवाह बताते थे। आखिरकार एक मैच के दौरान हाफ सेंचुरी लगाने के बाद बल्ले से अनुष्का को फ्लाइंग किस कर विराट ने दोनों के रिश्ते पर मुहर लगा दी और अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया।

विराट और अनुष्का (Virat-Anushka Love Story) के रिश्ते में एक वक्त ऐसा भी आया था जब खबरें आई थीं कि दोनों अलग हो गए हैं। दरअसल साल 2016 में पूर्व कप्तान ने एक इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था, जिसके कैप्शन में उन्होंने हार्ट ब्रोकन लिखा था। वहीं विराट और अनुष्का का के साथ दिखना भी बंद हो गया। ऐसे में ये माना जाने लगा कि दोनों अलग हो गए। लेकिन ऐसा नहीं था। इन खबरों के बाद ही दोनों का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें विराट और अनुष्का साथ में डांस करते हुए नजर आये। यह वीडियो युवराज और हेजल कीच की शादी के मौके का था।

Chinese Spy Ship In Indian Ocean: China ने फिर चली चाल, हिंद महासागर में भेजा जासूसी जहाज, अलर्ट मोड़ पार नेवी

T20 World Cup Semifinal: श्रीलंका से आज भिड़ेगा इंग्लैंड, सेमीफाइनल में जगह पक्की करने के लिए करनी होगी मशक्क्त

Related News