Vivah Muhurat 2022: 15 दिसबर से लग जायेगा शादियों पर ब्रेक, जानें-2022 के शुभ मुहूर्त

img

दीवाली के बाद से शादियों का सीजन शुरू हो गया है। हालांकि इस साल शादियां सिर्फ 15 दिसंबर तक ही होंगी क्योंकि इस दिन से ही मलमास लग जायेगा जिसके चलते शादियों पर ब्रेक लग जायेगा। इसके बाद साल 2022 में जनवरी के तीसरे हफ्ते से फिर शादियों का सीजन शुरू होगा। अगर आपके घर में भी किसी की शादी की बात चल रही है तो बता दें कि साल 2022 के सभी 12 महीनों में शादी के लिए कौनसे और कितने शुभ मुहूर्त हैं। इसके साथ ही इस दौरान कुछ ऐसे भी शुभ दिन रहेंगे जिनमें बिना मुहूर्त के भी शादी की जा सकेगी। जैसे कि अक्षय तृतीया।अक्षय तृतीया के दिन शादी करना बेहद शुभ माना जाता है । साल 2022 में 3 मई को पड़ रही है।

VIVAH MUHURT

साल 2022 के विवाह मुहूर्त

साल 2022 में जनवरी से लेकर दिसंबर महीने तक में विवाह के कई शुभ मुहूर्त रहेंगे। इस साल अगस्‍त, सितंबर और अक्‍टूबर महीने ऐसे रहेंगे, जिनमें चातुर्मास की वजह से विवाह का एक भी शुभ मुहूर्त नहीं रहेगा।

जनवरी 2022: जनवरी 2022 की 22,23,24 और 25 तारीख को विवाह करना शुभ रहेगा।

फरवरी 2022: फरवरी 2022 की 5,6,7,9,10,11,12,18,19,20 और 22 तारीख को शादी का शुभ मुहूर्त है।

मार्च 2022: इस महीने में शादी के सिर्फ 2 ही शुभ मुहूर्त हैं। इस महीने की 4 और 9 तारीख को शादी करना शुभ रहेगा।

अप्रैल 2022: अप्रैल में 14, 15, 16, 17,19, 20, 21, 22, 23, 24 और 27 तारीख को विवाह करना शुभ मुहूर्त है।

मई 2022: मई 2022 में 2, 3 (अक्षय तृतीया), 9, 10, 11, 12, 15, 17, 18, 19, 20, 21, 26, 27 और 31 तारीख को शादी करना शुभ होगा।

जून 2022: जून महीने में शादी करने के लिए 1, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 13, 17, 23 और 24 तारीख को शुभ मुहूर्त रहेगा।

जुलाई 2022: जुलाई में शादी करने के लिए 4, 6, 7, 8 और 9 तारीख शुभ रहेगी।

नवम्बर 2022: नवंबर 2022 में 25, 26, 28 और 29 तारीख को शादी का शुभ मुहूर्त है।

दिसम्बर 2022: दिसंबर 2022 में विवाह करने के लिए 1, 2, 4, 7, 8, 9 और 14 तारीख को शुभ है।

शादी के लिए शुभ दिन और तिथि

धर्म और ज्‍योतिष में जिस तरह विवाह के लिए शुभ मुहूर्त और शुभ योग तय किये गए हैं। उसी तरह शादी करने के लिए शुभ दिन और शुभ तिथियां भी निर्धारित होती है। इन दिन और तिथि में शादी करना बेहद शुभ होता है।ज्‍योतिषशास्त्र के अनुसार शादी करने के लिए सोमवार, बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार का दिन सर्वोत्तम मन गया है जबकि मंगलवार को विवाह के लिए अशुभ माना जाता है। इसी तरह शादी द्वितीया, तृतीया, पंचमी, सप्तमी, एकादशी और त्रयोदशी तिथि को बेहद शुभ माना  गया है। साथ ही अभिजीत मुहूर्त और गोधुली बेला को भी शादी के लिए बेहद शुभ माना गया है।

Related News