Vladimir Putin ने अपने सैनिकों को दिया ऐसा आदेश, क्या होने जा रहा कुछ बड़ा!

img

कीव, 21 अप्रैल। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने अपनी सेना को आदेश दिया है, कि वह यूक्रेन के अंतिम गढ़ मारियुपोल पर धावा बोलने के बजाय उस चारों ओर से घेर ले ‘‘ताकि वहां परिंदा भी पर न मार सके। रुसी रक्षा मंत्री सर्गेइ शोइगु ने कहा कि अजोवस्तान इस्पात संयंत्र के अलावा बाकी के शहर को ‘‘मुक्त’’ कर दिया है। जिसके बाद लोग अंदेशा लगा रहे हैं कि रूस परमाणु हमले जैसे बड़े कदम उठा सकता है.

Vladimir Putin with army

वहीँ बता दें कि रूसी अधिकारी यूक्रेन के उन इलाकों को ‘‘मुक्त’’ बता रहे हैं, जिन पर उन्होंने कब्जा कर लिया है। इस संयंत्र में यूक्रेनी सेना छिपी हुई है। पुतिन (Vladimir Putin)ने इस सफलता’’ बताया है। हालांकि, इस संयंत्र को यूक्रेन के हाथों में छोड़ने से रूस की मारियुपोल पर पूर्ण विजय घोषित करने की क्षमता खत्म हो गई है।

गौरतलब है कि बंदरगाह शहर मारियुपोल को कब्जे में लेना रूस के लिए सामरिक और सांकेतिक, दोनों रूप से महत्वपूर्ण है। यह रूस और क्रीमियाई प्रायद्वीप को भूमि के जरिये जोड़ देगा और इससे रूसी सेना डोनबास में कहीं भी जा सकती है। शोइगु ने कहा कि इस संयंत्र को ‘‘सुरक्षित रूप से घेर’’ लिया गया है। इससे पहले उन्होंने कहा कि नागरिकों को लेकर चार बसें शहर से बाहर निकल गई हैं। हजारों और नागरिक शहर में हैं। यू

क्रेन की उप प्रधानमंत्री इरिदा वेरेश्चुक ने कहा कि मारियुपोल से नागरिकों को निकालने की एक और कोशिश गुरुवार को होगी। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि ताजा घटनाक्रम से इस पर क्या असर पड़ेगा। कीव में स्पेन के प्रधानमंत्री पेद्रो सांचेज और डेनमार्क के प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडेरिकसेन राजधानी की यात्रा के साथ उसके प्रति समर्थन जताने वाले यूरोप के नेताओं की सूची में शुमार हो गए हैं।

वे राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से मुलाकात करने वाले हैं, जिन्होंने रात में वीडियो संदेश में आगाह किया कि रूसी ‘‘नए, बड़े पैमाने पर हमले करके कुछ न कुछ जीत हासिल करने की अपनी कोशिशों को नहीं छोड़ रहे हैं।’’ डेनमार्क के प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘पश्चिमी देश यूक्रेनी लोगों के समर्थन में एक साथ खड़े हैं।

इस बीच, रूस ने कहा है कि उसने संघर्ष को खत्म करने के लिए अपनी मांगों का एक मसौदा यूक्रेन को सौंपा है। वैश्विक तनाव बढ़ने पर रूस ने नई तरह की अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल ‘सरमट’ के पहले सफल परीक्षण की जानकारी दी। पुतिन (Vladimir Putin) ने कहा कि यह किसी भी मिसाइल रक्षा प्रणाली से बच सकती है और रूस को धमकाने वाले लोगों को ‘‘दो बार सोचने’’ पर मजबूर करती है।

रूस की सरकारी अंतरिक्ष एजेंसी ने परीक्षण को ‘‘नाटो को तोहफा’’ बताया। पेंटागन ने इस नियमित’’ परीक्षण बताकर कहा कि वह इस खतरा नहीं मानता है। युद्ध के मोर्चे पर यूक्रेन ने कहा कि मॉस्को के पूर्वी क्षेत्र पर हमले जारी हैं। रूस ने कहा कि उसने ठिकानों पर सैकड़ों मिसाइल और हवाई हमले किए। इसमें सेना और वाहनों के जमावड़े वाले ठिकाने भी शामिल हैं। क्रेमलिन ने कहा कि उसका मकसद डोनबास को कब्जे में लेना है। मुख्यत: रूसी भाषी यह पूर्वी क्षेत्र कोयला खदान, धातु संयंत्रों और भारी उपकरण वाली फैक्ट्रियों का गढ़ है।

Related News