img

महाराष्ट्र में जारी मराठा आरक्षण आंदोलन को लेकर अहम अपडेट सामने आया है। मराठा आंदोलन के चीफ मनोज पाटिल ने नौवें दिन अपना अनशन रोक दिया है। साथ ही राज्य सरकार को मराठा आरक्षण लागू करने के लिए 2 जनवरी 2024 तक का वक्त दिया है।

उन्होंने कहा कि ये महाराष्ट्र सरकार को आखिरी मौका है। फिर मराठा मुंबई कूच करेंगे। उन्होंने कहा कि 2 जनवरी के बाद मुंबई के सभी नाके ब्लॉक कर दिए जाएंगे। महाराष्ट्र सरकार का एक प्रतिनिधिमंडल बीती शाम जालना जिले के अंतर वाली सराय गांव पहुंचा था, जहां मनोज जरांगे भूख हड़ताल पर बैठे हैं।

प्रतिनिधिमंडल में शामिल राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व जज सुनील शुक्रे ने मनोज से चर्चा की। इस दौरान शिंदे सरकार के चार मंत्री उदय सामंत, धनंजय मुंडे, संदीप मुंडे, अतुल सावे भी मौजूद थे।

दोनों जजों ने मनोज को मराठा आरक्षण और कुनबी प्रमाण पत्र से जुड़े कानूनी पहलुओं के बारे में समझाया। दोनों पूर्व जजों ने मनोज को बताया कि जल्दबाजी में लिए गए निर्णय़ अदालत में टिकते नहीं है। इसलिए सरकार को थोड़ा वक्त दिए जाने की जरूरत है। दोनों जजों और राज्य सरकार के मंत्रियों के आश्वासन के बाद जब मांगे समय देने के लिए मान गए हैं।

 

--Advertisement--