कोरोना के खिलाफ भारत के साथ आया उसका सबसे बड़ा दुश्मन, कहा- करेंगे हर मुमकिन मदद

img

चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने कोरोना महामारी के विरूद्ध लड़ाई में भारत को अधिकतम सहयोग करने का वादा किया है। भारत के पीएम मोदी को लिखे गए पत्र में विदेश मंत्री वांग यी ने कहा कि इंडिया जिन चुनौतियों का सामना कर रहा है उसके प्रति चीन सहानुभूति व्यक्त करता है।

pm modi

इंडिया में चीन के राजदूत सन विडौंग ने इस पत्र को ट्वीट किया है, जिसमें बताया गया कि कोरोना वायरस मानवजाति का सामान्य दुश्मन है। इस स्थिति को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय समुदाय को एकजुट होने की आवश्यकता है। चीनी पक्ष भारत सरकार और भारत के लोगों को कोरोना के विरूद्ध लड़ाई में समर्थन करता है। दूसरे शब्दों में कहें तो चीन से स्पष्ट संकेत दिये की वो इंडिया की हर मुमकिन मदद करेगा।

उन्होंने बताया कि महामारी से लड़ने वाली चीन में उत्पादित सामग्री तेजी से भारत में भेजी जा रही है। जरूरत के हिसाब से चीन लगातार भारत को इसी प्रकार सहायता करता रहेगा। हम आशा करते हैं और हमें विश्वास है कि भारत सरकार जल्द ही महामारी पर विजय प्राप्त कर लेगा।

आपको बता दें कि भारत में कोरोना की स्थिति बहुत ही खराब हो गई है। एक दिन में तीन लाख से अधिक मामले दर्ज हो रहे हैं और एक ही दिन में 3000 से अधिक लोगों की कोरोना के कारण मौत हो रही है। वैश्विक स्तर पर प्रमुख देश एकजुटता दिखाते हुए भारत के साथ खड़े हैं। कई देशों से सहायता स्वरूप मेडिकल उपकरण और अन्य सामग्री उपलब्ध कराई गई हैं।

 

Related News