ऐसे गेंद से छेड़छाड़ करने थे वॉर्नर, कुक ने किया खुलासा

img

नई दिल्ली ।। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक ने बल्लेबाज डेविड वॉर्नर के गेंद से छेड़छाड़ मामले में एक नया खुलासा किया है। कुक ने कहा कि वार्नर ने ही एक बार उन्हे बताया था कि वह गेंद से छेड़खानी के लिए हाथ पर टेप लगाकर मैदान पर उतरते थे।

बॉल टेम्परिंग में फंसे डेविड वॉर्नर के लिए आई खुशखबरी, इस टीम के बनाए गए कप्तान

वॉर्नर ने कुक को अपने प्रथम श्रेणी के मैचों से जुड़ा ये किस्सा बताया था। गेंद से छेड़छाड़ के ही कारण साल 2018 में वॉर्नर के साथ ही दो अन्य खिलाड़ियों स्टीव स्मिथ और कैमरुन बेनक्रॉफ्ट पर एक साल का बैन लगा था।

पढ़िए-मोहम्मद शमी की गिरफ्तारी पर अदालत ने सुनाया ये फैसला, यहाँ जानिए

ये तीनों ही खिलाड़ी गेंद से छेड़खानी विवाद में फंसे थे। वॉर्नर ने कहा था कि वह प्रथम श्रेणी क्रिकेट में हाथ पर टेप लगाकर गेंद से छेड़छाड़ किया करते थे। वह टेप पर ऐसा कुछ पदार्थ लगाते थे, जिससे गेंद जल्दी से बिगड़ जाए। इस दौरान जब मैंने स्टीव स्मिथ की तरफ देखा तो वह इशारे में कह रहे थे, आपको ऐसा नहीं कहना चाहिए था।

फोटो- फाइल

Related News