Meteorite: डेढ़ महीने के भीतर धरती पर आएगी कई आसमानी आफत, हिल उठेगी पृथ्वी

img

अमेरिका। अगले डेढ़ महीने में धरती के काफी निकट से सात बड़े उल्का पिंड (Meteorite) निकलने वाले हैं। इनमें से कुछ का आकर तो पिरामिड से भी बड़ा होगा। अक्टूबर और नवंबर में धरती की बगल से गुजरने वाले इन एस्टेरॉयड्स (Asteroids) ने वैज्ञानिकों का काम बढ़ा दिया है। वैज्ञानिक लगातार इनसे होने वाले नुकसान की आशंका की गणना कर रहे हैं और यह पता करने का प्रयास कर रहे हैं कि कहीं इनसे धरती को कोई खतरा तो नहीं है।

Meteorite : Asteroids

इन डेढ़ महीनों में धरती पर आने वाले इन सातों एस्टेरॉयड्स (Meteorite) में से अधिकतर 140 मीटर (459 फीट) से अधिक बड़े हैं। इन एस्टेरॉयड्स को पोटेंशियली हजार्ड्स ऑब्जेक्ट्स (PHO) की सूची में शामिल किया गया है। इनमें से सबसे बड़ा एस्टेरॉयड 380 मीटर (1246 फीट) का है। आइये जानते हैं कब-कब धरती के निकट से गुजरेगा एस्टेरॉयड…

20 अक्टूबर (Meteorite)

यह एस्टेरॉयड 20 अक्टूबर को धरती के बगल से गुजरेगा। इसका आकार 328 फीट से लेकर 754 फीट तक हो सकता है। इसके धरती से टकराने की उम्मीद बेहद कम है लेकिन यह धरती से करीब 32 लाख किलोमीटर दूर से निकलेगा। अं

25 अक्टूबर

यह एस्टेरॉयड 25 अक्टूबर 2021 को धरती के नजदीक से गुजरेगा। यह 295 फीट से लेकर 656 फीट आकार का हो सकता है। यह धरती से करीब 71 लाख किलोमीटर दूर से गुजरेगा। (Meteorite)

2 नवंबर

यह एस्टेरॉयड 321 फीट से लेकर 721 फीट लंबा हो सकता है। यह धरती के करीब 53 किलोमीटर दूर से गुजरेगा. लेकिन इसका आकार काफी बड़ा है। अगर इसके मार्ग में मामूली सा भी बदलाव हुआ तो ये धरती के लिए काफी खतरनाक साबित हो सकता है।

13 नवंबर (Meteorite)

यह एस्टेरॉयड 557 फीट से लेकर 1246 फीट लंबा हो सकता है। यह धरती से करीब 42 लाख किलोमीटर की दूरी से निकलेगा। यह धरती पर गिरा तो भारी तबाही मचा सकता है (Meteorite)

20 नवंबर

ये एस्टेरॉयड 20 नवंबर को धरती से करीब 55 लाख किलोमीटर दूर से गुजरेगा। ये 623 फीट का है।

21 नवंबर

ये एस्टेरॉयड 21 नवंबर को धरती के काफी निकट से गुजरेगा। ये 984 फिट लंबा होगा। इसे 3361 ऑरफियस (3361 Orpheus) भी बुलाया जाता है। (Meteorite)

29 नवंबर

इस एस्टेरॉयड का आकार 301 फीट से लेकर 688 फीट के बीच हो सकता है। ये धरती से करीब 61 लाख किलोमीटर दूर से निकलेगा लेकिन इसे भी खतरनाक एस्टेरॉयड की श्रेणी में शामिल किया गया है।

मुर्दे से महज कुछ फिट की दूरी पर दो महीने तक सोती रही महिला, जब पता चला तो उड़ गए होश

Related News