वेतन न मिलने से था परेशान, युवक ने फांसी लगाकर दे दी जान

img

रायपुर॥ जिले में गुरुवार सुबह नगर पालिका परिसर में एक स्वीपर ने फंदे पर लटककर अपनी जान दे दी। घटना के वक्त निगम दफ्तर में कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया।

Hanging

पुलिस से मिली सूचना के मुताबिक मृतक स्वीपर कर्मचारी का नाम गणपत है जिसने ऊपर भवन में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का आरोप है कि कई महीनों तक उसे वेतन नहीं मिला था, जिस वजह से वह परेशान था। चौंकाने वाली बात तो यह है कि सीएमओ का कहना है क‍ि वह कर्मचारी कल उनके पास आया था, जिसके बाद उन्होंने 1 महीने की सैलरी दी थी।

उधर गणपत के फांसी लगाने से भाटापारा नगर पालिका स्वीपर कर्मचारियों में खासा रोष देखने को मिल रहा है। भत्ता एरिया जैसे कई समस्याएं हैं जो नहीं मिलने से स्वीपर कर्मचारियों को अपना परिवार चलाने में समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

 

Related News