गर्मी से इंसान ही नहीं पशु पक्षी भी बेहाल हैं। बारिश न होने से कई स्थानों पर सूख चुके तालाब की वजह से कई बार पानी न मिलने से वे भी परेशान हो जा रहे है। ऐसे में अगर कोई शख्स जानवरों और पक्षियों को पानी पिलाकर उनकी मदद करता है, तो वह उनके लिए भगवान के समान हो जाता है। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते है कि एक कबूतर पाइप से पानी पी रहा है और फिर वो उसी पाइप के नीचे बैठकर नहाने भी लगता है।
आमतौर पर कबूतर इंसानों को देखते ही डर के मारे उड़ जाते हैं और कभी भी उनके आसपास नहीं बैठते हैं लेकिन वायरल हो रहे इस वीडियो में ऐसा बिलकुल नहीं हो रहा है। इसमें एक कबूतर गर्मी से इस कदर परेशान हो गया कि एक शख्स को पाइप लगाकर कार धोते देखता है तो वह कबूतर उसकी कार पर जाकर बैठ गया और उसके पाइप में चोंच लगाकर पानी पीने है।
With temperatures touching nearly 40 degree centigrade for the first time at many places of Europe, this was bliss for the pigeon????
(WA fwd) pic.twitter.com/mZWiDiJZwl— Susanta Nanda IFS (@susantananda3) July 19, 2022
कबूतर के कार पर आकर बैठते ही वह शख्स समझ जाता है कि कबूतर प्यासा है उसे गर्मी लग रही है। इसके बाद वह कबूतर को पाइप से पानी पिलाता है और फिर इसके बाद कबूतर उसी पाइप के नीचे बैठकर मज़े से नहाने लगता है। किसी कबूतर को इस तरह पाइप के नीचे बैठकर नहाते हुए शायद ही किसी से इससे पहले कभी देखा हो।
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो आईएफएस अधिकारी सुशांत नंदा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है- ‘यूरोप के कई स्थानों पर पहली बार तापमान लगभग 40 डिग्री सेंटीग्रेड तक पहुंच गया है। यह कबूतर के लिए आनंद की बात थी।’ इस वीडियो को अबतक 10 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।