सोशल मीडिया पर अक्सर जानवरों से जुड़े वीडियो वायरल होते रहते हैं। ये वीडियो कई बार बेहद हैरान कर देने वाले होते हैं। तो कई बार बेहद डरा देने वाले। आज हम आप लिए एक ऐसा वीडियो लेकर आए हैं जिसे देखने बाद आप दंग रह जायेंगे।
इस वीडियो में आप देख सकते है कि कैसे आसमान में उड़ने वाले बाज ने पानी में तैर रही मछलियों को आपने निशाना बनाया और एक मछली को दबोच लिया। हालांकि मछली की किस्मत अच्छी थी और वो बाल-बाल बच गई। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि Osprey जो कि बाज की ही कि जंगली प्रजाति मानी जाती है, वो मछली के शिकार के लिए समंदर के ऊपर उड़ रहा होता है देखते ही देखते वह एक बड़ी सी मछली को अपना शिकार बना लेता है।
Osprey tries to pull a massive flounder (door mat) from the ocean but lets go! pic.twitter.com/8UDTcDN2EW
— Mark Smith Photography (@marktakesphoto) January 16, 2022
इसके बाद वह एक बारे फिर से हवा में तेजी से उड़ने की तैयारी करता है लेकिन इसी दौरान उसकी पकड़ थोड़ी ढीली हो जाती है और मछली फिर से पानी में आकर गिर जाती है। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। यूजर्स इस वीडियो को खूब लाइक और शेयर कर रहे हैं।
इसके साथ ही वे जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। तमाम यूजर्स मछली की किस्मत को अच्छा बता रहे हैं जो वो बाज के चंगुल से बाल बाल बच गई। एक यूजर ने लिखा, ‘जल्दबाजी में की कई छोटी से छोटी गलती भी सारी मेहनत बर्बाद कर देती है। ’ एक अन्य ने लिखा, ‘कोशिश अच्छी थी लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था।’