Weather Alert: 30 अक्टूबर तक इन 5 राज्यों में होगी भारी बारिश, बढ़ जाएगी ठंड

img

नई दिल्ली। साउथ-वेस्ट मानसून के वापस जाने का प्रभाव दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में पड़ेगा। बीते 46 वर्षों में ऐसा पांचवी बार होगा जब मानसून इतनी देर से वापस लौट रहा है। साउथ-वेस्ट मानसून के वापस लौटने के असर के चलते 30 अक्टूबर तक भारत के पांच राज्यों तमिलनाडु, केरल, साउथ कर्नाटक , आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी में जमकर बारिश होगी।

HEAVY RAIN

मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती सर्कुलेशन पश्चिम की तरफ बढ़ रहा है जिससे दक्षिण भारत के कई राज्यों में तेज बारिश होने की संभावना है। एक्सपर्ट्स कहते हैं कि बंगाल की खाड़ी में दक्षिण की तरफ लो प्रेशर एरिया बन गया है। ऐसे में तमिलनाडु और पुडुचेरी में 29 अक्टूबर तक भारी बारिश हो सकती है जबकि कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में भी बारिश की आशंका है।

मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों में तमिलनाडु के कई इलाकों में मध्यम से भारी बारिश तक हो सकती है। वहीं तिरुनेलवेली, तूतीकोरिन, रामनाथपुरम और विरुधुनगर में तेज बारिश होने की संभावना है। पूर्वोत्तर मानसून ने तमिलनाडु में प्रवेश किया है जबकि दक्षिण-पश्चिम मानसून वापस आ गया है।

आईएमडी का कहना है कि दिल्ली और आसपास के इलाके में अगले 6 दिन तक मौसम साफ रहेगा। हालांकि यहां एक या दो नवंबर से दिल्ली सहित उत्तर भारत में तापमान गिर कर 12-13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

Related News