Weather Alert: देश के कई इलाकों में पड़ रही हांड़कंपाने वाली ठंड , जानें कब से मिलेगी राहत

img

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा और मध्य प्रदेश समेत उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के कई राज्यों में पिछले कुछ दिनों से भीषण शीतलहर चल रही है। यहां ठंड कि वजह से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि आज से स्थिति में सुधार होना शुरू हो जाएगा और ठण्ड का प्रकोप कम होने लगेगा। आईएमडी ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि उत्तर पश्चिम, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में 2 से 4 फरवरी तक बारिश होने कि भी संभावना है।

COLD WAVE

मौसम विभाग के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा है।

ओडिशा में भी ठंड

ओडिशा में भी दिनों भीषण ठंड का असर दिख रहा है। भुवनेश्वर मौसम विभाग का कहना है कि राज्य में अगले तीन दिनों में कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री सेल्सियस कम रहेगा क्योंकि उत्तर पश्चिमी शुष्क और ठंडी हवाएं राज्य में प्रवेश कर रही हैं। ऐसे में शीत लहर चलने की आशंका है।

मध्य प्रदेश का मौसम

मध्य प्रदेश में अगले दो दिनों तक, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटों तक शीत लहर चलने कि संभावना है। उसके बाद यहां भी धीरे-धीरे ठंड कम हो जाएगी।

पछुआ से बिहार ठिठुरा

बिहार में इन दिनों सर्द पछुआ हवा चल रही हैं जिससे पूरा राज्य भीषण ठंड की चपेट में है। शनिवार यानी आज पटना समेत 26 जिलों में शीतलहर चलेगी। वहीं अन्य 12 जिलों में कोल्ड डे के हालात बने रहेंगे।

कश्मीर में ठंड का कहर

जम्मू और कश्मीर में भीषण ठंड का असर देखने को मिल रहा है। श्रीनगर में तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस तक नीचे आ गया है। वहीं, पहलगाम में शून्य से 2.8 और गुलमर्ग में शून्य से 9.2 डिग्री नीचे रिकॉर्ड किया गया। यहां भी 31 जनवरी तक मौसम शुष्क रहने की आशंका है।

राजस्थान का हाल

राजस्थान में भी ठंड का कहर बरप रहा है। यहां के करौली में गुरुवार रात न्यूनतम तापमान 0.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राजधानी जयपुर में शुक्रवार रात न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

Related News