दिवाली के बाद अचानक बदला मौसम का मिजाज, मौसम विभाग ने इन इलाकों के लिए जारी की चेतावनी

img

नई दिल्ली॥ भारत में नॉर्थ इंडिया से लेकर साउथ इंडिया तक मौसम का मिजाज एक बार फिर बदला नजर आ रहा है। राजधानी दिल्ली सहित यूपी कई राज्यों में दिवाली पर प्रदूषण 10 गुना बढ़ गया है। वहीं साउथ इंडिया में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है।

यूपी की राजधानी सहित आस-पास के क्षेत्रों में बादलों की आवाजाही बरकार है। हलांकि, प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। सोमवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस है। मौसम विभाग के मुताबिक, सतह से लगभग 2 किलोमीटर तक अभी पुरुवा हवा और पछु़आ हवा चल रही है। इसके कारण मौसम में बदलाव हो रहा है।

पढि़ए-पाकिस्तान की इस हरकत ने तोड़ा हिंदुस्तान का सब्र, अब भुगतना होगा ऐसा अंजाम कि…

पूर्वी हवा़ओं के चलते मौसम में नमीं भी बढ़ गयी है। इस कारण धूप छांव जैसे हालत बन रहे हैं। हलांकि, प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा। मध्य प्रदेश राज्य की राजधानी भोपाल समेत राज्य के कई हिस्सों में सोमवार की सुबह से बादल छाए हुए हैं और हवाओं के चलने से ठंड का अहसास हो रहा है। वहीं मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में कई जगहों पर बौछारें पड़ने की संभावना भी जताई है।

Related News