Weather Riport: यूपी वालों को अभी नहीं मिलेगी राहत, भीषण ठंड और घना कोहरा करेगा परेशान

img

लखनऊ। इस दौरान घना कोहरा भी छाया रह सकता है। मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले अगले 5 दिनों तक यूपी में सुबह-शाम घना कोहरा छाया रहेगा। बता दें कि गत दिवस यानी 9 फरवरी को बारिश और पर्वतीय इलाकों में हुई बर्फबारी की वजह से एक बार फिर यूपी में सर्दी लौट आई है।

Weather Riport

हालांकि राहत की बात ये है कि अगले 5 दिनों तक बारिश का कोई अनुमान नहीं है। वहीं आने वाली 15 फरवरी से ठंड का प्रकोप भी कम हो जायेगा। गुरुवार की तुलना में आज शुक्रवार को प्रदेश के अधिकतर जिलों के न्यूनतम तापमान में कमी देखी गई। तापमान में अचानक हुई इस गिरावट के चलते कोल्ड डे कंडीशन का प्रभाव और बढ़ गया है और दिन में भी ठंड महसूस हो रही है।

लखनऊ

मौसम विभाग ने लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है। सुबह के समय धुंध और कोहरा छाया रहेगा। हालांकि दिन में मौसम साफ रहेगा।

वाराणसी

वाराणसी में अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। सुबह कोहरा छाया रहेगा जबकि दिन में मौसम साफ रहेगा

कानपुर

कानपुर में अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना हैं। सुबह में कोहरा रहेगा लेकिन दिन में मौसम साफ हो जाएगा।

प्रयागराज

प्रयागराज में अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहेगा। इसके साथ ही सुबह कोहरा छाया रहेगा, लेकिन बाद में मौसम साफ हो जाएगा।

गोरखपुर

गोरखपुर जिले में भी मैक्सिमम तापमान 22 और मिनिमम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। सुबह के समय कोहरा रहेगा लेकिन दिन में मौसम साफ रहेगा।

मेरठ

मेरठ में आज अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहेगा। सुबह कोहरा रहेगा लेकिन दिन में मौसम साफ रहेगा।

अयोध्या

अयोध्या में भी अधिकतम तापमान 21.2 और न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार है। वहीं दिन में धूप निकलने की संभावना है।

आगरा

आगरा में अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना हैं. सुबह में कोहरा और दिन में मौसम साफ रहेगा।

Related News