Weather Report : बदल रहा मौसम का मिजाज, झमाझम बारिश के आसार, गर्मी से मिलेगी राहत, गिरेगा पारा

img

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रह रहे लोगों को अब जल्द ही गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि यहां मौसम का मिजाज बदल रहा है। आने वाले कुछ दिनोंमें यहां आंधी-तूफान और फिर लगातार तीन दिनों तक बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान में भी आठ डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ जाएगी।

HEAVY RAIN

आईएमडी से मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है, जबकि अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। आज आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे और आंधी-तूफान के भी आने की संभावना है।

इसके बाद, रविवार को भी धूल भरी आंधी-तूफान के आने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों ने राजधानी दिल्ली में 22 मई से बारिश होने की उम्मीद जताई है। रविवार को न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इस दिन बारिश होगी। इसके बाद 23 मई को भी अधिकतम तापमान में एक डिग्री की कमी रहेगी।

23 मई को यहां तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के पास तक पहुंच जाएगा फिर 24 मई को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। वहीं 25 और 26 मई को भी दिल्ली में बादल छाए रहेंगे और तापमान के कमी रहेगी।

Related News